Dark Spots Treatment: दाग-धब्बों को छूमंतर करने में मदद कर सकता है ये घरेलू नुस्खा

खूबसूरत और निखरी त्वचा पाने के लिए मार्केट में कई बड़े-बड़े ब्रांड्स के स्किन केयर प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन त्वचा की देखभाल करने के लिए आज भी नेचुरल चीजों को पसंद किया जाता है। वहीं बदलते दौर में लाइफस्टाइल भी बदल गया है, जिस कारण चेहरे पर पिंपल्स के दाग-धब्बे आपकी खूबसूरत को बिगाड़ देते हैं।
चेहरे को बेदाग बनाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं चेहरे पर शहद लगाने का तरीके और इससे मिलने वाले त्वचा को फायदे-
दाग-धब्बों को कम करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?
- शहद
- संतरा
शहद को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
- त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
- इससे आपके चेहरे में मौजूद पोर्स क्लीन होते हैं।
- चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।

संतरे को चेहरे पर लगाने के फायदे
- संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी मौजूद होता है जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
- इसमें मौजूद तत्व त्वचा पर डार्क स्पॉट्स को कम कर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं।
- संतरा त्वचा को मुलायम रखने के काम आता है।
इसे भी पढ़ें: चे हरे पर घी लगाने से मिलता है जादुई निखार, जानें कैसे?
दाग-धब्बों को कम करने के लिए घरेलू उपाय

- दाग-धब्बों को कम करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में करीब 2 संतरों के छिल्कों को पीसकर डालें।
- इसे पीसने के लिए आप मिक्सर का इस्तेमाल करें।
- इसमें लगभग 2 चम्मच शहद की डालें।
- इन दोनों को अच्छी तरह से मिला लें।
- फेस पैक को ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं।
- इसे लगभग 15 से 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
- ध्यान रहे कि आप इस फेस पैक को आंखों से दूर रखें।
- इसके बाद कॉटन और पानी की मदद से चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
- इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकती हैं।
- चेहरे पर मौजूद पिंपल्स के दाग-धब्बे के निशान को कम करने में यह घरेलू नुस्खा फायदेमंद साबित हप सकता है।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको शहद की मदद से पिंपल्स और एक्ने के दाग-धब्बों को कम करने का आसान तरीका पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Freepik, shutterstock
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।