काले घुटनों के कारण शॉर्ट्स पहनने में आती है शर्म? इस मास्क से 7 दिनों में दिख सकता है असर

गर्मियों के मौसम में शॉर्ट ड्रेसेस या शॉर्ट्स पहनना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन कई बार घुटनों का जिद्दी कालापन हमारे पूरे लुक को खराब कर देता है। घुटनों की स्किन थोड़ी मोटी और ड्राई होती है, जिसकी वजह से यहां डेड स्किन सेल्स बहुत जल्दी जमा हो जाती हैं। अगर आप भी इस समस्या के कारण अपनी मनपसंद ड्रेसेस पहनने से कतराती हैं, तो अब महंगे पार्लर ट्रीटमेंट को भूल जाइए। आपके किचन में मौजूद कोको पाउडर, नींबू और एलोवेरा जेल से बना यह पावरफुल DIY मास्क घुटनों का कालापन दूर कर सकता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि घुटनों के कालेपन को कैसे दूर करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

घुटनों का कालापन कैसे दूर करें?
सबसे पहले एक साफ और सूखी छोटी कांच की कटोरी लें। इसमें दो बड़े चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल निकालें। एलोवेरा जेल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और घुटनों की स्किन को सॉफ्ट बनाता है।
इसे भी पढ़ें - Knee Whitening Tips: घुटनों के कालेपन के कारण नहीं पहन पा रही हैं शॉर्ट ड्रेस? ये आसान स्किन केयर हैक्स को करें ट्राई
अब आप इस एलोवेरा जेल में एक छोटा चम्मच कोको पाउडर डालें। बता दें कि कोको पाउडर में बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो डैमेज स्किन को रिपेयर करते हैं और त्वचा के रंग को एक समान करते हैं।
अब इस मिश्रण में एक छोटा चम्मच ताजा नींबू का रस मिलाएं। नींबू में विटामिन-C और साइट्रिक एसिड होता है, जो एक नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है और घुटनों के सबसे जिद्दी कालेपन को धीरे-धीरे काट देता है।

अब इस पैक में सिर्फ एक चुटकी कस्तूरी हल्दी या किचन की सामान्य हल्दी पाउडर मिलाएं। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और यह स्किन टोन से कालेपन के पिगमेंटेशन को हटाकर नेचुरल निखार लाने के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती है।
एक छोटे चम्मच की मदद से इन सभी को तब तक अच्छी तरह मिक्स करें, जब तक कि यह एक स्मूद और गाढ़ा पेस्ट न जाए। आपका मास्क इस्तेमाल के लिए पूरी तरह तैयार है।
इसे भी पढ़ें - Knee Pain Oil: घुटनों का दर्द नहीं हो रहा कम? इन 3 चीजों से बना तेल देगा तुरंत राहत
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।