Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:34 AM IST

गर्मियों में इन 6 बातों का रखें ध्‍यान, नहीं होगी टैनिंग की समस्‍या

गर्मियों में कई बार त्वचा में टैनिंग हो जाती है। हम आपको ऐसी 6 बातों का ध्यान रखने के बारे में बनाएंगे, जिन्हें अपनाकर आप टैनिंग से बच सकती हैं।
Updated:- 2019-05-20, 17:15 IST
tips to apply sunscreen main

गर्मी के मौसम में आपको सबसे ज्यादा अपनी स्किन पर ध्‍यान देना पड़ता है, क्‍योंकि इस मौसम में सबसे ज्‍यादा असर त्वचा पर दिखाई पड़ता है। धूप में बाहर निकलने से कई बार आपकी स्किन जल जाती है और साथ ही कई अन्‍य समस्‍याएं भी शुरू हो जाती है। गर्मियों में आप स्किन संबंधी समस्‍या से बचने के लिए कई जतन करती है, फिर भी कई बार त्‍वचा में टैनिंग हो जाती है। आज हम आपको गर्मियों में ऐसी 6 बातों का ध्‍यान रखने के बारे में बनाएंगे, जिन्‍हें अपनाकर आप टैनिंग की समस्‍या बच सकती हैं।

how to apply sunscreen inside

इसे जरूर पढ़ें: अपनी त्वचा के लिए करें ये उपाय, नहीं होगी स्किन ड्राई

  • अगर आप धूप में घर से बाहर निकलने वाली हैं तो ध्‍यान रखें कि घर से बाहर निकलने के कम से कम बीस मिनट पहले चेहरे और बॉडी पा सनस्क्रीन लगाएं। ऐसा इसलिए, क्योंकि सनस्क्रीन में मौजूद तत्वों को सक्रिय होने में कम से कम बीस मिनट लगते हैं।
  • गर्मियों में घर से बाहर निकलने से पहले स्किन पर सनस्क्रीन लगाना न भूलें। लेकिन सनस्क्रीन लगाते हुए इस बात का ध्‍यान रखें की कभी भी चेहरे पर सीधे सनस्क्रीन न लगाएं। बल्कि पहले चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं फिर सन प्रोटेक्टेंट क्रीम लगाएं।

 

  • इस बात का ध्‍यान रखें कि जब भी आप धूप से घर वापस लौटे तो आते ही तुंरत चेहरा वॉश न करें, क्योंकि इससे आपकी रक्तवाहिनियों को तापमान के अनुकूल होने का समय नहीं मिल पाता इससे रक्तवाहिनियां फैल जाती हैं। इसलिए थोड़ी देर के लिए स्किन को कमरे के सामान्य तापमान तक आने दें, उसके बाद चेहरा धोएं। चेहरा धोने के बाद टोनर लगाना न भूलें।
  • गर्मी के दिनों में दोपहर के समय घर से निकलने से बचें, क्‍योंकि इस दौरान धूप बहुत तेज होती है, जिससे त्वचा पर पिग्मेंटेशन और सनबर्न जैसी समस्याओं का खतरा बना रहता है।

right way to apply sunscreen inside

 

इसे जरूर पढ़ें: Skin Care Tips: घर में '10 मिनट' में फेस क्‍लीनअप करें और पार्लर जैसा ग्‍लो पाएं

  • गर्मी के दिनों में चेहरे पर मास्क जरूर लगाएं। ऐसे में त्वचा को ठंडक पहुंचाने वाले मास्क अप्लाई करें।
  • टैन होने के बाद त्वचा को एक्सफोलिएट न करें। कहीं बाहर घूमने गई हों और वहां से लौटने के बाद आठ से दस दिन के बाद ही त्वचा पर कोई ट्रीटमेंट लें।

Photo courtesy- (Hari Bhoomi, Khoobsurati.com, Quint Hindi, Hindi Rasayan, Newstracklive.com, blogspot.com) 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।