Hair Loss : प्याज के रस के उपाय से बाल झड़ना होंगे कम, एक्सपर्ट से जानें कैसे

(Expert Tips For Hair Loss At Home) हर दूसरी महिला चाहती है कि उनके बाल हमेशा लंबे और घने ही रहें।
इसके लिए वे न जाने कितने ही सैलून के चक्कर लगाती हैं।
साथ ही महिलाएं न जाने कितने ही हेयर ट्रीटमेंट भी लेती हैं।
आपको बता दें कि इन सभी चीजों के कारण आपके बाल मजबूत और लंबे होंगे इसका तो पता नहीं।
लेकिन इन केमिकल्स को इस्तेमाल करने के कारण आपके बालों का झड़ना तो जरूर बढ़ ही जाएगा।
ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू जी का कहना है कि बालों को मजबूत बनाने के लिए प्याज का रस और नीम की पत्तियां बेहद लाभदायक होती है।
आइये जानते हैं क्या है प्याज के रस और नीम की पत्तियों के फायदे और कैसे करें इसका इस्तेमाल।
क्या है फायदे (Benefits Of Using Onion And Neem)
- प्याज के रस में एंटी बैक्टीरियल मौजूद होता है जो किसी भी तरह के इन्फेक्शन को बालों से खत्म करता है।
- इसमें एंटी ऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते हैं, जो बालों को लंबा करने के लिए बेहद लाभदायक होते है।
- इसका रस स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने बढ़ाने में मदद करता है। जिसके कारण बालों की जड़ें भी मजबूत होती है।
इसे भी पढ़ें : बालों में रूसी की समस्या से हो गई हैं परेशान तो मात्र तुलसी के ये उपाय दिखाएंगे कमाल
- नीम की पत्तियों में भरपूर मात्रा में विटामिन-ई और विटामिन-सी होता है, जो बालों को पोषण देने में मदद करता है।
- इसमें मौजूद तत्व बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में मदद करता है।
कैसे करें इस्तेमाल (How To Use Onion And Neem)
- सबसे पहले प्याज को मिक्सर में पीसकर उसका रस निकाल लें।
- इसके बाद नीम की पत्तियों को पीसकर उसका रस निकाल लें।
- दोनों के रस को अच्छे तरीके से मिला लें।
इसे भी पढ़ें : Frizzy Hair : ये एक उपाय बालों को देगा भरपूर पोषण, जानें एक्सपर्ट से
- इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाएं।
- इसके लिए आप ब्रश का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
- करीब 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
- इसके बाद आप अपने बालों को साफ पानी से धो लें।
- आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकती हैं।
- लगातार इसके इस्तेमाल से आपके बालों का झड़ना कम जरूर होगा।
अगर आपको हमारी बताई गई ये हेयर केयर टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।
ऐसे कई अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।