Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:43 PM IST

Lipstick Tips: पुरानी और सूखी लिपस्टिक को फेंकने के बजाय ऐसे करें इस्तेमाल, मिनटों में दिखेगी बिल्कुल नई

यह लेख पुरानी, सूखी या टूटी हुई लिपस्टिक को फेंकने के बजाय उन्हें फिर से इस्तेमाल करने के आसान तरीके बताता है। सूखी लिपस्टिक के लिए नारियल तेल, नमी के लिए गर्म पानी और टूटी हुई लिपस्टिक को जोड़ने के लिए लाइटर का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
Updated:- 2026-02-10, 15:36 IST
lipstick old trick

old and dry Lipstick tips in Hips: हमारी पसंदीदा लिपस्टिक न जानें कब रखे-रखे सूख जाती है और हमें पता ही नहीं चलता। जब हम उनका इस्तेमाल करते हैं तो वह जल्दी टूट भी जाती है। कई बार हम थोड़ा सा इस्तेमाल करने के बाद उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं। हमें पता ही नहीं होता कि वह पुरानी और सूखी लिपस्टिक कितने काम की होती है, जी हां, क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से आप अपनी पुरानी, सूखी या टूटी हुई लिपस्टिक को न केवल ठीक कर सकते हैं, बल्कि उसे एक नया रूप भी दे सकते हैं? ऐसे में इन नुस्खों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पुरानी और सूखी लिपस्टिक को फेंकने की बजाय क्या करें। पढ़ते हैं आगे...

सूखी लिपस्टिक में डालें नारियल तेल

अगर आपकी मैट लिपस्टिक बहुत ज्यादा ड्राई हो गई है और होंठों पर ठीक से नहीं लग रही, तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं है। ऐसे में आप लिपस्टिक की बुलेट को थोड़ा-सा बाहर निकालें और उस पर नारियल तेल या बादाम तेल की एक से दो बूंदें डालें। अब आप इसे रात भर के लिए छोड़ दें। अगले दिन आपकी लिपस्टिक मक्खन की तरह स्मूथ हो जाएगी।

dry lipstick (2)

गर्म पानी का करें इस्तेमाल

लिपस्टिक के सूखने का मुख्य कारण उसकी नमी का खत्म हो जाना है। ऐसे में आप एक कटोरा लें और उसमें गर्म पानी लें और लिपस्टिक को अच्छी तरह बंद करके उसमें 5 से 10 मिनट के लिए रख दें। गर्म पानी की गर्माहट से अंदर जमा हुआ वैक्स पिघल जाएगा और टेक्सचर फिर से मुलायम हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें - Skin Lightening Serum घर पर बनाएं, ₹10 के गुड़ से पाएं गोरी रंगत

टूटी हुई लिपस्टिक को कैसे जोड़ें?

महंगी लिपस्टिक के टूटने पर दिल दुखना आम बात है। इसे ठीक करना बहुत आसान है। ऐसे में आप टूटे हुए हिस्से के निचले सिरे को लाइटर या माचिस की मदद से हल्का सा गर्म करें। जब वह थोड़ा पिघल जाए, तो उसे वापस बेस पर चिपका दें। अब इसे 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। आपकी लिपस्टिक फिर से जुड़ जाएगी।

dry lipstick tips

पुराने टुकड़ों से कस्टमाइज्ड लिप पैलेट

अगर आपके पास कई लिपस्टिक के छोटे-छोटे टुकड़े बचे हैं, तो आप सभी बचे हुए टुकड़ों को एक चम्मच में निकाल लें। फिर इसे मोमबत्ती की लौ के ऊपर रखकर हल्का पिघलाएं। अब इसमें थोड़ा सा वैसलीन मिलाएं। अब इस मिश्रण को एक छोटी खाली डिब्बी में भर लें और जमने दें। आपका नया क्रीमी लिप बाम या लिपस्टिक पैलेट तैयार है।

इसे भी पढ़ें - बालों की खूबसूरती के लिए घर पर आजमाएं कलौंजी का ये खास उपाय, एक्सपर्ट से जानें सब

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।