घर पर इस तरह तैयार करें तुलसी टोनर, जानें फायदे

अगर आप स्किन की समस्या से परेशान हैं तो घर पर इन तरीको से तुलसी टोनर बनाएं। यह आपकी स्किन को रिफ्रेश रखेगा साथ ही इसको लगाने से आपका ग्लो भी बरकरार रहेगा।
Updated:- 2023-04-24, 11:44 IST
Homemade tulsi skin toner

गर्मियों में स्किन की समस्या हर किसी महिला को होती है। जिसके कारण वो अलग-अलग पार्लर या फिर घर पर तैयार किए गए नुस्खे ट्राई करती हैं ताकि इस तेज धूप और चिपचिपाती गर्मी से अपनी स्किन को बचाया जा सके। इनसे बचने के एक ही तरीका है तुलसी टोनर। वैसे भी तुलसी ज्यादातर घरों में आसानी से प्राप्त हो जाती है।

इसमें कई सारे ऐसे गुण होते हैं जो स्किन आपकी स्किन को बैक्टीरिया और जर्म से बचाते हैं। तुलसी के इन्हीं गुणों का फायदा उठाते हुए आप घर पर ही इन तरीको से तुलसी टोनर तैयार कर सकती हैं। चलिए जानते हैं टोनर बनाने का सही तरीका।

सामग्री

Tulsi toner ingredient

  • 10-12 तुलसी की पत्तियां
  • 2 चम्मच गुलाब जल
  • 1 चम्मच ग्लिसरीन

तुलसी टोनर बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले पैन में एक गिलास पानी लेकर उबाल लें।
  • जब पानी अच्छे से उबल जाए तो उसमें तुलसी (तुलसी फेस पैक) की पत्तियां धोकर डालें।
  • अब उबले हुए पानी को ठंड़ा होने दें।
  • इसके बाद इपानी में गुलाब जल और ग्लिसरीन मिक्स करें।
  • फिर पानी जब अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसे एक बोतल में डाल लें।
  • आपका टोनर तैयार हो गया है।

इसे भी पढ़ें: ऑयली स्किन पर तुलसी के ये फेस पैक दिखाएंगे जादुई असर

तुलसी टोनर लगाने का तरीका

Tulsi toner skin benefits

  • इसे लगाने के लिए सबसे पहले अपनी स्किन क अच्छे से साफ करें।
  • इसके बाद अपने चेहरे पर स्प्रे करें।
  • आप कॉटन की मदद से भी इसे अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं।
  • जब ये सूख जाए तो इसके बाद लोशन अप्लाई करें।

तुलसी टोनर के फायदे

  • तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं, जिससे मुहांसे और स्किन में होने वाले इंफ्केशन की समस्या दूर हो जाती है। तुलसी की मदद से आपकी स्किन की ऐजिंग समस्या भी दूर हो जाएगी।
  • तुलसी टोनर गर्मियों के लिए काफी बेस्ट है इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहती है। इसमें मौजूद गुलाब जल और ग्लिसरीन आपकी त्वचा की नमी भी बरकरार रखते हैं। जिससे आपकी स्किन हमेश ग्लोइ बनी रहता है।
  • यह टोनर आपकी स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है। इसको लगाने से आपकी स्किन का ग्लो बकरार रहता है क्योंकि इसमें मौजूद गुलाब जल और ग्लिसरीन आपकी स्किन को टाइट रखते हैं, इससे ग्लो बना रहता है।
  • इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा में पीएच बैलेंस भी बना रहता है जो त्वचा को ढीले और झुर्रियों की समस्या से बचाता है।

इसे भी पढ़ें: डार्क स्पॉट्स से लेकर एक्ने तक की समस्या को दूर करेंगे यह ब्यूटी हैक्स


नोट- ऊपर बताए गए नुस्‍खों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्‍टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्‍सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।