Face Mask At Home: टैनिंग और डस्ट से बचाने में मदद करेगा ये खास होममेड फेस मास्क, जानें बनाने का सही तरीका

अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई प्रयास करती हैं। खासकर गर्मी के मौसम में वे स्किन का बहुत ध्यान रखना होता है। अगर आप भी अपनी त्वचा को मुलायम और सॉफ्ट बनाना चाहती हैं, तो अब आपको स्किन को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए और ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक खास समर स्पेशल फेस मास्क के बारे में बताएंगे, जो स्किन से टैनिंग कम कर सकता है। इस खास फेस मास्क को बनाने में का तरीका बहुत आसान है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
समर स्पेशल फेस मास्क
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अगर आप भी गर्मी के मौसम में अपनी स्किन पर होने वाली परेशानियों का सामना कर रही हैं और इन परेशानी को कम कर अपनी त्वचा को मुलायम और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बजाय और महंगे ट्रीटमेंट लेने के बजाय आप ऑयली स्किन के लिए घर पर एक खास फेस मास्क तैयार कर सकती हैं। इस फेस मास्क को आप कम खर्च में आसानी से बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री
- आलू का रस
- टमाटर का पल्प
- खीरे का रस
- गुलाब जल
फेस मास्क बनाने का तरीका -
इस खास फेस मास्क को बनाने के लिए आप एक आलू को कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें।
इसके बाद आप आधा टमाटर और खीरे को भी कद्दूकस कर उनका रस निकाल लें।
इन सभी रस को मिला लें और इसमें थोड़ा गुलाब जल मिलाएं।
अब एक कॉटन पैड लें और इस रस में डूबाकर इसे अपने चेहरे पर लगा लें।
इसे चेहरे पर 20 से 30 मिनट तक लगाएं रखें।
थोड़ी देर के बाद आप चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
यह चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने और ऑयल कंट्रोल करने में मदद करेगा।
अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें- Skin Tightening Tips: कम उम्र में ही ढीली पड़ने लगी है स्किन? आज ही आजमाएं रसोई में रखी इन 4 चीजों से तैयार फेस मास्क
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIk
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।