Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:37 AM IST

Silky Hair: फिसल जाएंगे हाथों से बाल, जब करेंगी इस एक नुस्खे का इस्तेमाल

बालों की देखभाल करने के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एक्सपर्ट की सलाह ले सकती हैं।
Updated:- 2024-05-06, 13:55 IST
tips to make your hair soft

बालों को खूबसूरत बनाने के लिए हम कई तरह की ट्रीटमेंट बाहर से करवाते हैं। इस पर हम न जाने कितने ही पैसे खर्चते हैं। वहीं इन ट्रीटमेंट का असर केवल कुछ ही दिनों तक नजर आता है, लेकिन ह काफी महंगे होते हैं और इन ट्रीटमेंट के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल बालों को डैमेज भी कर सकते हैं।

सिल्की और सॉफ्ट बालों के लिए आप घर पर मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल। साथ ही, जानेंगे इनसे मिलने वाले फायदे क्या हैं?

बालों की देखभाल किन चीजों से करें?

egg for hair

  • नारियल का तेल
  • एलोवेरा जेल 

एलोवेरा जेल को बालों में लगाने से क्या होता है?

  • एलोवेरा जेल में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि बालों को भरपूर मात्रा में पोषण देता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
  • एलोवेरा जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो बालों को हर तरह के इन्फेक्शन से बचाता है।

aloe vera for silky hair

नारियल का तेल को बालों में लगाने से क्या होता है?

  • नारियल के तेल में मौजूद एंटी-फंगल तत्व बालों को रूसी की समस्या से बचाता है।
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है, जो बालों को मॉइश्चराइज करने में बेहद लाभदायक साबित होता है।
  • बालों को शाइन बरकरार रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: Shiny Hair: बालों की खो गई है शाइन? तो आजमाएं ये घरेलू चीजें

बालों की देखभाल करने का घरेलू उपाय 

shiny hair at home

  • सबसे पहले एक बाउल में बालों की लेंथ के अनुसार नारियल के तेल को लें।
  • इसमें एलोवेरा के पौधे से पत्तियों को छीलकर जेल को निकाल लें।
  • अब इन दोनों को आपस में अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसे अच्छी तरह से मिलाने के बाद 3 मिनट तक इसे रखा रहने दें।
  • बालों में लगाने के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • 1 घंटे के बाद बालों साफ पानी से धो लें।
  • आप चाहे तो साथ में ही शैम्पू और हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • यह हेयर मास्क आप हफ्ते में 2 बार तक बालों में आजमा सकती हैं।
  • इसका लगातार इस्तेमाल करने से आपके बालों में नई जान आ जाएगी और आपके बाल शाइनी नजर आने लगेंगे।

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

अगर आपको बालों की देखभाल करने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।