Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:31 AM IST

Shiny Hair: बालों की खो गई है शाइन? तो आजमाएं ये घरेलू चीजें

बालों की देखभाल करने के लिए आपको रोजाना एक्सपर्ट द्वारा बताई चीजों को ही लगाना चाहिए। इससे आपके बालों को सही पोषण मिलेगा। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-04-24, 16:55 IST
egg for hair

हम सभी चाहते हैं कि हमारे बाल घने और शाइनी नजर आए। इसके लिए इन्हें सही तरीके से पोषण मिलना बेहद जरूरी होता है। आमतौर पर बालों की देखभाल करने के लिए हम महंगे ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन इसके लिए आप घरेलू चीजें भी आजमा सकती हैं।

बाहरी प्रदूषण के कारण भी बाल डैमेज हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बालों की खोई हुई शाइन को वापिस लाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें। साथ ही, जानेंगे इन चीजों से बालों को मिलने वाले फायदे क्या हैं- 

शाइनी बालों के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

egg for hair care

  • अंडा 
  • एलोवेरा जेल

एलोवेरा जे को बालों में लगाने से क्या होता है?

  • एलोवेरा जेल में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि बालों को भरपूर मात्रा में पोषण देता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
  • एलोवेरा जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो बालों को हर तरह के इन्फेक्शन से बचाता है।

egg yolk for hair care

अंडे को बालों में लगाने के फायदे क्या हैं?

  • अंडे में विटामिन-ए और ई पाया जाता है जो बालों को घना बनाने में मदद करता है।
  • अंडा बालों को पोषण देने में मदद करता है।
  • इसमें नेचुरल प्रोटीन होता है, जो बालों की खोई हुई चमक को वापस लाने में मदद करता है।
  • अंडे के इस्तेमाल से बालों का टूटना भी कम होता है।
  • बालों की फ्रिजीनेस को भी कम करने के लिए अंडा काम में आता है।

इसे भी पढ़ें:  बालों को चमकदार बनाने का आसान उपाय, जानें

शाइनी बालों के लिए क्या करें?

shiny hair at home

  • सबसे पहले करीब 2 से 3 अंडे चम्मच से तोड़ कर एक बाउल में डालें।
  • इसमें एलोवेरा के पौधे से पत्तियों को छीलकर जेल को निकाल लें।
  • इसके बाद आप इन दोनों को अच्छी तरह से फेंट लें।
  • इसे अच्छी तरह से मिलाने के बाद  3 मिनट तक इसे रखा रहने दें।
  • अब इस घोल को बालों की स्कैल्प से लेकर लेंथ तक अच्छी तरह से लगा लें।
  • बालों में लगाने के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • 30 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा रहने दें।
  • इसके बाद बालों को साफ पानी की मदद से बालों को धो लें।
  • अंडे की बदबू बहुत तेज होती है। इसलिए इस बदबू को खत्म करने के लिए शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
  • यह हेयर मास्क आप हफ्ते में 2 बार तक बालों में आजमा सकती हैं।
  • इसका लगातार इस्तेमाल करने से आपके बालों में नई जान आ जाएगी और आपके बाल शाइनी नजर आने लगेंगे।

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

अगर आपको बालों की देखभाल करने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।