Scrub For Glowing Skin: चेहरे की चमक को बरकरार रखने के लिए करें टमाटर और शहद के स्क्रब का इस्तेमाल, शीबा आकाशदीप से जानें तरीका

चेहरे की सुंदरता बढ़ाना हम सभी को पसंद होता है। इसी वजह से हम अक्सर कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिसे ट्राई करके आपका लुक और भी अच्छा नजर आए। साथ ही, चेहरा साफ सुथरा लगे। लेकिन इसके लिए हमें महंगे प्रोडक्ट में पैसे खर्च करने पड़ते हैं। इसके बाद भी चेहरा साफ नजर नहीं आता है। इसके लिए जरूरी है कि आप घर पर मौजूद चीजों से स्क्रब को बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। इसका तरीका अपनी वीडियो में टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप ने शेयर किया है। चलिए आपको भी बताते हैं किस तरह से आप स्क्रब को बनाकर अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकती है।
स्क्रब बनाने के लिए सामग्री

- टमाटर- 1 कटा हुआ
- चीनी-आधा चम्म
- शहद- 1 चम्मच
इस तरह इस्तेमाल करें स्क्रब
View this post on Instagram
- इसे लगाने के लिए आप सबसे पहले अपने चेहरे को पानी से साफ करें।
- अब एक कटोरी में चीनी और शहद को मिक्स करें।
- इसके बाद टमाटर को अच्छे से स्लाइस करें।
- इसमें इस मिश्रण को लगाकर अच्छे से स्क्रब करें।
- इसे सबसे ज्यादा उस जगह पर लगाएं जहां पर आपको दाग-धब्बे या कालापन ज्यादा नजर आ रहा है।
- इसके बाद इसे 15 मिनट लगा रहने दें।
- फिर पानी से चेहरे को साफ करें।
- इससे आपकी स्किन ग्लोइंग नजर आएगी।
इसे भी पढ़ें: रोजाना मेकअप करने से चेहरे पर दिखने लगे हैं दाग-धब्बे, तो एक्सपर्ट की राय पर ऐसे करें इन्हें ठीक
स्क्रब लगाने के फायदे
-1737632930313.jpg)
- स्क्रब करने से आपके चेहरे की डेड स्किन रिमूव हो जाती है।
- अगर आपके चेहरे पर कालापन है, तो इसके लिए भी बेस्ट है ये स्क्रब
- चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसमें मौजूद टमाटर टैनिंग को कम करता है।
- चेहरे को साफ करने का काम करता है ये स्क्रब।
टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप के इस तरीके को ट्राई करके आप अपने चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। साथ ही, चेहरे को साफ रख सकती हैं। ये सबसे आसान तरीका है स्क्रब करने का साथ ही, इसे करने से आपके पैसे भी खर्च नहीं होंगे। इसलिए आपको इसे ट्राई करना चाहिए। इससे आपका चेहरा चमक जाएगा। आप चाहें तो किसी भी चीज को लगाने से पहले एक बार एक्सपर्ट सलाह से सकते हैं। इससे आपको सही चीज के इस्तेमाल करने का तरीका पता चल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Face Care: चेहरे का कालापन कम करने के आसान नुस्खे
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।