Hibiscus Powder Hair Mask: गुड़हल पाउडर से घर पर तैयार करें स्पेशल हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

ठंड के मौसम में डैंड्रफ जैसी परेशानी होने लगती है, जिसकी वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती है। अगर आप भी सर्दी के मौसम में झड़ते बाल और डैंड्रफ की वजह से परेशान हो गई है और अपने बालों को खूबसूरत, घना और लंबा बनाना चाहती हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जिसे आप कम समय में घर पर तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास हेयर मास्क के बारे में।
बालों के लिए गुड़हल हेयर मास्क
इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी ने बताया कि ठंड के मौसम में बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं, जिसकी वजह से महिलाएं काफी परेशान होने लगती है। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और अपने बेजान बालों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो घर पर रहकर गुड़हल से खास हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है।इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

गुड़हल हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री -
- गुड़हल का पाउडर
- दो बड़े चम्मच दही
- जैतून का तेल
- नारियल का तेल
यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: इस एक बीज के इस्तेमाल से पाएं काले और घने बाल, हर कोई पूछेगा लहराती जुल्फों का राज
गुड़हल पाउडर से हेयर मास्क बनाने का तरीका -
- आप घर पर रहकर आसानी से कम समय में गुडहल पाउडर से हेयर मास्क बना सकती हैं।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में गुडहल पाउडर लें।
- इस पाउडर में दो चम्मच दही मिक्स कर दें।
- अब इसमें थोड़ा जैतून का तेल और नारियल तेल ऐड कर दें।
![1 - 2026-01-14T180055.863]()
- सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर फेंट लें।
- जब यह पेस्ट गढ़ा हो जाए, तो इसे ब्रश की मदद से अपने बालों पर लगा सकती हैं।
- आप चाहे तो गुडहल पाउडर के अलावा इस पेस्ट में मेथी दाना पाउडर भी मिक्स कर सकती हैं।
- इससे आपके बाल मजबूत और घने हो सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
इस खास हेयर मास्क का आप एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे लगते वक्त आप पेस्ट को बालों की जड़ों से लगाते हुए नीचे की तरफ लाएं। अगर आप इस हेयर मास्क का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें। उसके बाद इसका उपयोग करें।
यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: शैम्पू में इस चीज को मिलाकर करें हेयर वॉश, बालों की बढ़ेगी खूबसूरती
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
