Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:26 PM IST

Homemade Lip Gel: होठों के सूखेपन से आप भी हैं परेशान? आजमाएं ये खास लिप जेल

Homemade Lip Gel: अगर आप भी होठों के रूखेपन और फटे होंठ की वजह से परेशान रहती है, तो अब आप घर पर रहकर कम खर्चे में एक खास होममेड लिप जेल तैयार कर सकती हैं। आइए जानते है इसके बारे में।   
Updated:- 2026-03-08, 09:50 IST
image

अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती है, लेकिन कुछ छोटी-छोटी चीज चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकती है। जैसे होठों का रूखापन या होठों की पपड़ी निकलना भी एक आम समस्या है, जिसकी वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती है।

फटे होठों के लिए एक खास उपाय

अगर आप भी फटे होंठ को गुलाबी और मुलायम बनाना चाहती है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे लिप जेल के बारे में बताएंगे, जिसे आप कम खर्च में घर पर तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

lip

होममेड लिप जेल

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि फटे, रूखे और बेजान होंठ कई बार चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं, जिसकी वजह से महिलाएं परेशान होने लगती है। अगर आप भी अपने होठों को नेचुरली गुलाबी बनना चाहती हैं, तो घर पर रहकर एक खास होममेड लिप जेल तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

लिप जेल बनाने के लिए सामग्री

यह भी पढ़ें- लिपस्टिक हटाने के बाद होंठों पर लगाएं ये 3 चीजें, नहीं होगी डार्कनेस और ड्राइनेस

लिप जेल बनाने का तरीका

  • लिप जेल बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल लें।
  • अब इस एलोवेरा में थोड़ा चुकंदर का जूस निकालकर मिक्स कर दें।
  • दोनों को अच्छी तरह मिलने के बाद इसमें थोड़ा नारियल तेल और विटामिन ई कैप्सूल भी ऐड कर दें।
  • इन सभी सामग्री को अच्छी तरह फेंट लें। अब आपका होममेड लिप जेल बनकर तैयार है।

    s

  • आप इस लिप जेल को एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें।  
  • रोजाना रात में सोने से पहले इसका होठों पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • रात भर इसे लगा रहने दें, दूसरे दिन अपने चेहरे के साथ होठों को भी धो लें।
  • अगर आप इस लिप जेल का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। उसके बाद उपयोग करें।

यह भी पढ़ें- Homemade Lip Scrub: बाजार से नहीं अब पर तैयार करें चुकंदर और शहद से बनी लिप स्क्रब, होंठ रहेंगे मुलायम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   FREEPIK 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।