बिना लिप फिलर के घर पर पाएं 'प्लंपी' लिप्स, एक्सपर्ट के बताएं यह टिप्स आएंगे काम

अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए होठों को प्लंपी बनाना चाहती हैं, तो अब लिप फिलर जैसे ट्रीटमेंट लेने के बजाय आप एक्सपर्ट के बताएं कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
Updated:- 2026-01-21, 21:41 IST
image

अधिकतर महिला अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखती हैं। कुछ महिलाएं चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अलग अलग तरह के ट्रीटमेंट भी लेती हैं। इनमें से कुछ महिलाएं ग्लोइंग स्किन पाने के साथ-साथ आंखें और होठों को भी खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट लेती हैं।

अगर आप भी होठों को प्लंपी बनाना चाहती हैं और इसके लिए लिप फिलर करवाने का सोच रही हैं, तो ट्रीटमेंट के बजाय अब आप घर पर बिना लिप फिलर के भी अपने होठों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं नेचुरल होठों की खूबसूरती बढ़ाने के तरीके।

होठों को खूबसूरत बनाने के नुस्खें

एक्सपर्ट ने बताया कि हर महिला चाहती है कि उसके चेहरे की खूबसूरती दोगुना हो जाएं। ऐसे में कुछ महिलाएं कई तरह के अलग-अलग ट्रीटमेंट लेती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और होठों को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं, तो अब आप घर पर रहकर कुछ सामग्री का इस्तेमाल कर अपने होंठों के लिए एक खास पेस्ट तैयार कर सकती हैं। घर पर एक खास पेस्ट बनाने के लिए कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

1 - 2026-01-21T185331.492

होठों के लिए पेस्ट बनाने की सामग्री

  • दालचीनी
  • घी
  • मलाई
  • चुकुंदर का जूस

यह भी पढ़ें- Lip Peeling Tips: होठों से निकल रही है स्किन? तो इस खास चीज का सोने से पहले करें इस्तेमाल

होठों के लिए पेस्ट बनाने का तरीका

  • आप घर पर रहकर आसानी से खास पेस्ट बना सकती हैं।
  • इस पेस्ट को बनाने के लिए एक कटोरी में थोड़ा दालचीनी पाउडर लें।
  • इस पाउडर में थोड़ा चुकुंदर का जूस मिलाएं।
  • अब इसमें मलाई और घी मिक्स कर अच्छा पेस्ट तैयार कर लें।
  • आपका पेस्ट बनकर तैयार है आप इसे रात में होठों पर लगा लें।

    2 - 2026-01-21T185333.217


  • 20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर होठों को धो लें।
  • इसे आप एक हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • यह आपके होठों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।
  • अगर आप पहली बार इसका इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें।

यह भी पढ़ें- Pink Lips Tips: फटे और ग्रे होठों के लिए आजमाएं ये खास उपाय, मिलेगा नेचुरल पिंक ग्लो

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।