Homemade Lip Scrub: बाजार से नहीं अब पर तैयार करें चुकंदर और शहद से बनी लिप स्क्रब, होंठ रहेंगे मुलायम

खूबसूरत और मुलायम होंठ हर महिला की चाहत होती है। बदलते मौसम, डिहाइड्रेशन, धूप में अधिक निकलना और लिपस्टिक के ज्यादा इस्तेमाल की वजह से भी होंठ रूखे होकर फटने लगते हैं। ऐसे में होंठों की डेड स्किन को बाहर हटाने, उन्हें सॉफ्ट और हेल्दी बनाने में लिप स्क्रब मदद कर सकता है। इससे फटे होंठ ठीक होते हैं, होंठ मॉइश्चराइज होते हैं, कालापन कम होता है और होंठ गुलाबी बनते हैं। आमतौर पर महिलाएं बाजार से लिप स्क्रब खरीदती हैं, लेकिन कई बार महंगे लिप स्क्रब भी होंठों को सही हाइड्रेशन नहीं दे पाते हैं और इससे नुकसान भी पहुंचता है। ऐसे में आप घर पर आसानी से लिप स्क्रब बना सकती हैं। चुकंदर और शहद से बनने वाला ये स्क्रब होंठों को मुलायम बनाएगा। चलिए इसके फायदे और बनाने के तरीके के बारे में आपको बताते हैं।
होंठों को मुलायम बनाने के लिए लगाए चुकंदर और शहद का लिप स्क्रब

- चुकंदर और शहद का लिप स्क्रब होंठों को प्राकृतिक रूप से गुलाबी और मुलायम बनाने में मदद करता है। ये एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा है। इससे होंठों की डेड सेल्स हटती है, कालापन दूर होता है। विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर ये स्क्रब होंठों को हाइड्रेटेड और कोमल बनाए रखता है।
- चुकंदर में जहां नेचुरल एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, वहीं शहद एक नेचुरल मॉइश्चराइजर है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन होंठों के लिए बेहद फायदेमंद है।
- ये एक नेचुरल एक्सफोलिएटर के तौर पर काम करता है।
घर पर कैसे बनाएं लिप स्क्रब?

- इस स्क्रब को बनाना बहुत आसान है और इसके लिए आपको सिर्फ 2-3 चीजों की जरूरत होगी।
- आपको 1 छोटा चम्मच चुकंदर का रस, 1 छोटा चम्मच शहद, ½ छोटा चम्मच चीनी या ब्राउन शुगर लेनी है।
- अब एक कटोरी में चुकंदर का रस, शहद और चीनी डालें।
- इनका एक पेस्ट बना लें। आपका होममेड लिप स्क्रब तैयार है।
यह भी पढ़ें- Lip Care Routine: पिंक सॉफ्ट लिप्स के लिए रोजाना फॉलो करें यह 2 मिनट का लिप केयर रूटीन, जानें इसके फायदे
कैसे करें इस्तेमाल?

- सबसे पहले होंठों को हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें।
- अब उंगली की मदद से थोड़ी मात्रा में स्क्रब लें और होंठों पर हल्के हाथों से 1-2 मिनट तक मसाज करें।
- इसे आपको बहुत जोर से नहीं रगड़ा है, वरना होंठों की स्किन को नुकसान हो सकता है।
- इसके बाद गीले कॉटन या पानी से होंठ धो लें।
- आखिर में कोई अच्छा लिप बाम लगा लें।
- हफ्ते में 2 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करना काफी है। रोजाना स्क्रब करने से होंठ ज्यादा सेंसिटिव हो सकते हैं।
नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- Sugar Lip Scrub: फटे होंठों के लिए 2 मिनट में घर पर बनाएं शुगर स्क्रब, रातों-रात गुलाबी हो जाएंगे होंठ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।