herzindagi
image

केमिकल फेशियल से डरती हैं आप? ट्राई करें ये केसर आइस क्यूब्स और पाएं दुल्हन जैसा निखार

अक्सर हम दुल्हन जैसा निखार पाने के लिए पार्लर का रुख करती हैं, जबकि अगर आप चाहें तो केसर की मदद से आइस क्यूब्स बनाकर उससे एक ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। जानिए इस लेख में।
Editorial
Updated:- 2025-09-12, 16:54 IST

क्या कभी ऐसा हुआ है कि आप किसी शादी में गई हों और बेहद ही खूबसूरत दुल्हन को देखकर आपने भी उसके जैसे ही ग्लोइंग दिखने की इच्छा की हो। यकीनन हम सभी के साथ कभी ना कभी ऐसा जरूर हुआ होगा। हालांकि, हम सभी अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए पार्लर या महंगे केमिकल बेस्ड ट्रीटमेंट का सहारा लेना पसंद करती हैं। जबकि नेचुरल और बजट फ्रेंडली तरीकों से भी आप वही रिजल्ट पा सकती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं केसर आइस क्यूब्स की। आप बेहद ही आसानी से घर पर ही केसर आइस क्यूब्स बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

केसर को यूं ही किंग ऑफ़ स्पाइसेज नहीं कहा जाता है। इसमें ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं। अगर आप इसे बतौर आइस क्यूब इस्तेमाल करती हैं तो इससे आपकी स्किन अधिक टाइट, फ्रेश और ग्लोइंग नजर आती है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि आप केसर आइस क्यूब्स की मदद से किस तरह दुल्हन जैसा निखार पा सकती हैं-

केसर आइस क्यूब्स से क्या फायदे मिलते हैं

  • केसर आइस क्यूब्स स्किन के लिए बेहद ही फायदेमंद माना गया है। इससे स्किन को कई फायदे मिलते हैं।
  • केसर में क्रोसिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को निखारने में मदद करते हैं। इससे आपको वह ग्लो मिलता है, जिसकी आपको चाहत होती है।
  • आइस क्यूब्स के रूप में इस्तेमाल करने से आपके पोर्स भी छोटे होते हैं और स्किन अधिक टाइट लगती है। इससे आपकी स्किन को कूलिंग इफेक्ट भी मिलता है और आप काफी रिलैक्स्ड होती हैं।
  • अगर आपकी आंखों में पफीनेस की समस्या है तो वह भी इससे दूर होती है।
  • केसर के एंटी-बैक्टीरियल गुण और आइस की ठंडक मिलकर दाग-धब्बों व स्किन इरिटेशन को कम करती है।
  • केसर आइस क्यूब्स को अगर नियमित रूप से लगाया जाए तो इससे स्किन की टैनिंग और डलनेस कम होती है।

यह विडियो भी देखें

1 - 2025-09-10T150558.451

केसर आइस क्यूब्स किस तरह बनाएं

  • केसर आइस क्यूब्स बनाना बेहद ही आसान है। आप इसे महज दो इंग्रीडिएंट की मदद से तैयार कर सकती हैं।
  • आवश्यक सामग्री
  • 7-8 अच्छी क्वालिटी के केसर के धागे
  • 1 कप फिल्टर किया हुआ पानी या गुलाब जल
  • आइस ट्रे

3 - 2025-09-10T150554.169

 

इसे भी पढ़ें: चंदन पाउडर के साथ इस चीज को मिलाकर आप भी बना सकती हैं अपने चेहरे को खूबसूरत, मिलेंगे कई फायदे

केसर आइस क्यूब्स बनाने का तरीका

  • सबसे पहले पानी को हल्का गुनगुना करें। ध्यान दें कि इसे उबालना नहीं है।
  • अब इसमें केसर डालकर रातभर भीगने दें। इससे इसका सुनहरा रंग और पोषक तत्व अच्छे से निकल आते हैं।
  • अगली सुबह इस केसर वाले पानी को आइस ट्रे में भर दें।
  • 7-8 घंटे फ्रीजर में रखकर फ्रीज कर दें।
  • आप इसे एक सप्ताह तक इस्तेमाल कर सकती हैं।

स्किन टाइप के अनुसार करें बदलाव

अगर आप केसर आइस क्यूब्स की मदद से मैक्सिमम रिजल्ट चाहती हैं तो अपनी स्किन टाइप और उसकी जरूरतों के आधार पर आइस क्यूब फ्रीज करते हुए कुछ छोटे-छोटे बदलाव करें।

2 - 2025-09-10T150556.280

इसे भी पढ़ें: Gharelu Nuskhe: रात को गुलाब जल में इस 1 चीज को मिलाकर चेहरे की करें मसाज, मिलेगा नेचुरल निखार

मसलन

  • अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप पानी और गुलाब जल आधा-आधा इस्तेमाल करें।
  • इसी तरह अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप केसर वाले पानी में नींबू की कुछ बूंदें डाल सकती हैं। इससे अतिरिक्त ऑयल को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
  • अगर आपकी स्किन एजिंग हैं तो एंटी-एजिंग इफेक्ट के लिए आप इसमें विटामिन ई ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।