यह कहना गलत नहीं होगा कि बाल हमारे चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए कहा जाता है कि बालों की सही देखभाल करना जरूरी है।
बाल लंबे, काले और घने अच्छे लगते हैं। पतले बाल के कारण चेहरे की खूबसूरती पर भी असर पड़ता है। सालों से ही बालों संबंधित परेशानियों से निजात पाने के लिए तेल का इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसलिए आज भी सलाह दी जाती है कि बालों में तेल लगाना चाहिए।
घने बालों के लिए भी आपको तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। बाजार में मिलने वाले तेल में केमिकल और मिलावट बेहद ज्यादा होती है। इसलिए यह बालों को फायदा कम नुकसान ज्यादा पहुंचाते हैं। आप घर पर ही तेल बना सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। चलिए जानते हैं घने बालों के लिए तेल बनाने का तरीका।
बनाएं यह तेल
घने बालों के लिए आप नारियल का तेल और प्याज जैसी चीजों की मदद से तेल बना सकती हैं।
क्या चाहिए?
- नारियल का तेल
- लहसुन के कलियां
- प्याज
- टी ट्री ऑयल
क्या करें?
- सबसे पहले प्याज और लहसुन को छिल लें।
- अब लहसुन और प्याज को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
- गैस पर तेल को गर्म होने के लिए रख दें और इसमें प्याज और लहसुन डालकर कम आंच पर पकाएं।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि प्याज का रंग हल्का न हो जाए।
- अब तेल को ठंडा होने के लिए रख दें। (मजबूत बालों के लिए तेल कैसे बनाएं)
- आखिर में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं और लीजिए बन गया घने बालों के लिए होममेड तेल।
इसे भी पढ़ें:Thick Hair: घने बालों की चाहत होगी पूरी, बस एक बार आजमाएं यह नुस्खा
कैसे करें इस्तेमाल?
- हेयर वॉश करने से करीबन आधा घंटा पहले बालों में तेल लगा लें।
- कुछ देर मसाज करें और फिर बालों को शैंपू से धो लें।
- हफ्ते में दो से तीन बार इस तेल के उपयोग से आपके पतले बाल मोटे होने लगेंगे।
इसे भी पढ़ें:थिक हेयर के लिए बेहद अच्छे माने जाते हैं ये हेयर ब्रश
इस तेल के अन्य फायदे
- डैंड्रफ एक सामान्य समस्या है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए बाजार में कई एंटी-डैंड्रफ शैंपू मौजूद हैं लेकिन ये शैंपू हमेशा असर नहीं दिखाते हैं ऐसे में अगर आप इस तेल का इस्तेमाल करेंगी तो रूसी की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तेल में टी ट्री ऑयल मिलाया गया है जो स्कैल्प को हेल्दी रखने का काम करता है।
- अगर आपके बाल बड़ नहीं रहे हैं तो इस स्तिथि में भी आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। प्याज का रस बालों की ग्रोथ में मदद करता है। यही नहीं, झड़ते बालों से परेशान लोग भी इस तेल का उपयोग कर सकते हैं।
- हीट टूल्स का इस्तेमाल करने से बालों की चमक पर असर पड़ता है। यही नहीं, सही देखभाल न करने की वजह से भी बाल डल हो जाते हैं। नारियल के तेल के उपयोग से आपके बालों में शाइन आ जाएगी।
- नारियल का तेल का इस्तेमाल सालों से ही बाल और त्वचा पर किया जाता है। नारियल का तेल बालों को पोषण देने का काम करता है। इसलिए आप हेल्दी बालों के लिए इस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image CreditL: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों