Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:36 AM IST

Hair Oil For Long Hair Naturally: घने लंबे बाल चाहिए तो घर पर बनाएं हेयर ऑयल, जानें फायदे

बालों को नेचुरली लंबा और घना बनाने के लिए आप घर पर रखी चीजों से हेयर ऑयल तैयार कर सकते हैं। इसकी मसाज करने से आपके बाल सुंदर नजर आएंगे।
Updated:- 2024-07-08, 18:00 IST
how to make hair oil for thick hair

Long Hair: लंबे और घने बाल हम सभी को पसंद होते हैं। इसलिए हम अक्सर इनका ख्याल रखने के लिए अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं, ताकि बालों की ग्रोथ को अच्छा किया जा सके। वहीं बाल सफेद नजर न आए। लेकिन बाजार में मिलने वाले इन प्रोडक्ट को लगाने से बाल कुछ ही समय के लिए हेल्दी रहते हैं। इसके बाद वैसे ही हो जाते हैं। इसके लिए अच्छा है कि आप घर पर हेयर ऑयल तैयार करें। इससे आपके बाल नेचुरली लंबे होने लगते हैं। शेफ स्नेहा सिंह ने ऐसे ही एक नुस्खे को शेयर किया। जिसमें उन्होंने घर पर रखी चीजों से तेल बनाने का तरीका बताया। चलिए आपको भी इस तरीके से बारे में बताते हैं। 

तेल बनाने के लिए सामग्री (Hair Growth Oil)

Hair Growth Oil

  • प्याज-2 कटा हुआ
  • लहसुन की कलियां- 5 से 6
  • करी पत्ता- 5 से 6
  • नारियल का तेल- 1 चम्मच
  • मेथी दाना- 1 चम्मच
  • विटामिन ई कैप्सूल- 2

तेल बनाने का तरीका (How To Make Hair Oil for Growth)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sneha Singhi Upadhaya (@snehasinghi1)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले प्याज को छिलकर इसे मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लेना है। 
  • अब इसे मिक्सी ब्लेंडर में पीस लेना है।
  • फिर इसमें लहसून की कलियां और करी पत्ते को मिक्स करना है। 
  • नारियल के तेल को इसके साथ मिक्स करें। 
  • इन सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड करें।
  • अब एक कढ़ाही इसमें इस मिश्रण को डालें।
  • इसमें तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें और कुछ देर तक पकाएं।
  • अब इसमें मेथी दाना मिक्स करें।
  • जब ये पककर तेल छोड़ दे तो एक कपड़ा लें। उसे जार के ऊपर लगाएं और कंटेनर में इस तेल को छान लें। 
  • इसके बाद इसमें विटामिन ई कैप्सूल को मिक्स करें। ऐसे आपका तेल बनकर तैयार हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए इस तरह रखें उनका ध्यान, अपनाएं ये टिप्स

इस तरह करें बालों में तेल का इस्तेमाल 

Long hair care tips ()

  • इसके लिए आपको सबसे पहले इस तेल को हल्का गुनगुना करना है। 
  • फिर उसे अपने बालों के स्कैल्प की मसाज करें। 
  • अब इसे 30 मिनट के लिए बालों में लगा रहने दें। 
  • फिर अपने बालों को शैंपू से साफ कर लें। 
  • इसे आप हफ्ते में 2 से 3 बार जरूर लगाएं। 

बालों में तेल लगाने के फायदे

  • बालों में तेल लगाने से बाल कम गिरते हैं। 
  • तेल लगाने की वजह से बालों का रूखापन और डैंड्रफ की समस्या कम हो जाती है। 
  • बालों में आप तेल लगाते हैं तो मजबूती आती है। 
  • बालों को घना बनाने के लिए भी आप तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

शेफ स्नेहा के बताए गए तरीके से आप बालों में तेल लगाएंगी, तो इससे बाल नेचुरली ग्रो करने लगेंगे। साथ ही, लंबे नजर आएंगे। इसके लिए डेली रूटीन में हेयर ऑयलिंग करना होगा। 

इसे भी पढ़ें: Hair Growth: बालों को तेजी से बढ़ाने के 2 आसान घरेलू उपाय

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।