नेल आर्ट्स कैसे बनाएं, जानें घर पर ही नाखूनों को सजाने के तरीके

नेल आर्ट बनाना बहुत आसान हैं इसलिए आप चाहे तो खुद भी नेल आर्ट बना सकती हैं, आइएं हम आपको घर पर ही नेल आर्ट्स बनाने के तरीके बताते हैं।

how to make nail art at home tips
how to make nail art at home tips

आजकल खूबसूरत नेल आर्ट्स का चलन बहुत ज्यादा हैं और हर उम्र की महिलाओं और लड़कियों में इसका क्रेज बढ़ रहा है। वैसे भी नेल पेंट का शौक हर महिला को होता है। हर लड़की की तमन्ना होती है कि उसके हाथ खूबसूरत लगें। गंदे नेल्स आपकी पर्सनालिटी पर बुरा असर डालते हैं, वहीं खूबसूरत नेल्स आपकी पर्सनालिटी में चार चांद लगाते हैं। लेकिन, कई बार व्यस्तता के कारण हम इनकी देखभाल सही तरीके से नहीं कर पाते हैं। लेकिन नेल्स की सफाई और सुंदरता का ध्यान रखना बहुत जरूरी हैं, क्योकि ये हमारे पर्सनालिटी को निखारते हैं।

nail art inside

जब नेल्स को सुंदर बनाने की बात आती हैं तो सबसे पहले दिमाग में नेल आर्ट का ख्याल आता हैं। वैसे तो आप पार्लर से नेल आर्ट करवा सकती हैं, लेकिन यह आपकी जेब पर भारी पड़ सकता हैं। आज कल नेल आर्ट बनाना बहुत आसान हैं इसलिए आप चाहे तो घर पर खुद भी नेल आर्ट बना सकती हैं। जहां टीनएज गर्ल्स को डार्क कलर, वहीं, महिलाओं को मॉडर्न आर्ट पसंद आते हैं। आइएं हम आपको घर पर ही नेल आर्ट्स बनाने के तरीके बताते हैं।

nail art inside

इन नेल डिजाइन का इस्तेमाल करके आप घर पर ही अलग-अलग तरह के नेल आर्ट्स बना सकती हैं।

  • पोल्का डॉट्स डिजाइन
  • फ्रेंच नेल आर्ट
  • फूटी फ्रेश डिजाइन
  • ट्राई कलर क्लीफ डिजाइन
  • वाटर मार्बल डिजाइन
  • वी टिप नेल आर्ट
  • स्वीट डेजर्ट डिजाइन
  • बॉ नेल डिजाइन

नेल आर्ट्स बनाने के लिए:

  • घर पर नेल आर्ट करने के लिए सबसे पहले अपने नेल्स की कंडीशन पर ध्यान दें। नेल आर्ट्स बनाने के लिए सबसे पहले पुरानी नेल पॉलिश को रिमूवर से हटाएं। इसके लिए अच्छी क्वालिटी के रिमूवर का ही इस्तेमाल करें, नहीं तो नेल्स पर दाग पड़ सकते हैं। इसके बाद अपने हाथो को थोड़ी देर के लिए हल्के गर्म पानी मे डाल कर रखें। अब नाखूनों को ट्रिम करें और सही शेप दें। नेल फाइनर से नाखूनों को सही आकार में काट लें। कभी भी ब्लेड से नेल्स ना काटे, नेल कटर से ही काटें। नेल्स के शेप सही होने पर नेल आर्ट ज्यादा खूबसूरत लगती है। अब नाखूनों पर बेस कॉट लगाएं।

nail art inside

  • नाखूनों पर नेल आर्ट्स के डिजाइन बनाने के लिए सबसे पहले नेल्स के टिप्स को पेंट करें। बेसिक कोट हमेशा अच्छे ब्रांड की लगाएं, इससे नेल्स पीले नहीं पड़ते। बेस कोट लगाने के बाद उसे सूखने दें।पहले कोट के सूख जाने के बाद नेल पेंट का दूसरा कोट लगाएं। फिर उसपर फ्रेंच मैनीक्योर स्टीकर लगाएं। इसके बाद नेल्स के आस-पास लगे कलर को हटा दें। स्टीकर इतना हो की नाखूनों के टिप्स दिखाई दें। अब इन टिप्स पर पेंट लगाएं। टिप्स के बाद बचे हुए नेल्स के हिस्सों पर नेल कलर लगाएं। इसके बाद नेल्स पर नेल पेट लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें: छोटे नाखून को इन टिप्स से करें 2 सप्ताह में लंबे

  • फिर ग्लीटर नेल पेंट लगाएं। इसके बाद नेल्स को सजाने के लिए ज्वैल का इस्तेमाल करें। यह आसानी से मार्केट में मिल जाते हैं। नेल आर्ट किट भी यूज़ कर सकती हैं। इसके लिए ज्वैल को नेल्स पर ग्लू और चिमटी की मदद से लगाएं। फिर इन ज्वैल पर ग्लीटर नेल पेंट लगाएं।
  • पोल्का डॉट्स डिजाइन के लिए दो कलर के बेस कलर और दो ही कलर के टिप्स के लिए कलर सेलेक्ट लें। तीन नेल्स पर एक बेस कलर और टिप कलर लगाएं। बाकी दो पर दूसरा बेस और टिप कलर लगाएं। अब पोल्का डॉट्स बनाएं।
  • आप अपने नेल्स पर सेलो टेप, ट्रांसपेरेंट नेल इनेमल और नेल कलर के मदद से ग्राफिक्स प्रिंट के डिजाइन भी बना सकती है।
  • आप अपने नेल्स को फंकी लुक देने के लिए किसी भी फ्रूट का डिजाइन बना सकती हैं। जैसे स्ट्रॉबेरी के लिए रेड कलर का कोट पेंट लगाएं और टिप्स पर ग्रीन कलर का डिजाइन बनाएं। बाकी के हिस्से पर रेड के सफेद डॉट्स लगाएं।

नेल पालिश के कलर को सूखने के लिए नेल पालिश लगाने के बाद हाथों को कुछ समय तक ठंडे पानी में डुबोकर रखें, ये जल्दी सूख जाएंगे।

Recommended Video

Photo courtesy- (Reader's Digest, Hession Hairdressing, YouTube, Cute Nails Color Ideas & Laboring in the Lord)

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP