Mehndi Tips: मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के लिए करें इन घरेलू चीजों का इस्तेमाल

मेहंदी के डिजाइन को चुनने के लिए हाथों की शेप को समझना बेहद जरूरी होता है और इसके बाद ही आपको डिजाइन को फाइनल करना चाहिए।
Updated:- 2023-10-30, 14:45 IST
mehndi hacks

How To Make Mehndi Darker Fast: मेहंदी लगाना हम सभी पसंद करते हैं और इसके अनेक तरह के डिजाइन व लगाने के तरीके आपको सोशल मीडिया पर आसानी से मिल जाएंगे। वहीं मेहंदी को हर शादी व त्यौहारों के लिए हाथों व पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी लगाया जाता है।

कहते हैं कि मेहंदी लगाना बेहद शुभ होता है। वहीं ऐसा भी कहा जाता है कि जितना आपकी मेहंदी का रंग गाढ़ा होकर आपके हाथों पर रचेगा, उतना ही आपका जीवनसाथी आपसे प्यार करेगा, लेकिन अब ये कितना सच है वो हम तो नहीं जानते हैं।

जीवनसाथी प्यार करें या नहीं, लेकिन हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा नुस्खा जिसकी मदद से आप अपने हाथों में लगी मेहंदी के रंग को गाढ़ा कर पाएंगी और अपने लुक में चार चांद लगा पाएंगी। 

मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के लिए क्या करें? (How To Make Henna Darker Overnight)

 

clove for mehndi

  • हाथों में लगी मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के लिए सबसे पहले सुखी हुई मेहंदी को हल्के हाथों से आपस में रगड़कर उतार लें। 
  • इसके बाद 5 से 6 लॉन्ग की कलियां लें। (मेहंदी के आसान डिजाइंस)
  • इन्हें फ्राइंग पैन में रखकर आप धीमी आंच पर 1 से 2 मिनट तक भून लें। 
  • अब इसमें से निकलने वाले धुएं से अपने हाथों को सेख लें।
  • करीब 5 से 10 मिनट तक आप इसी तरह से हाथों को भुनी हुई लॉन्ग के धुएं में सेखें।
  • इसके बाद आप हाथों में बाम को लगाकर मसाज करें।
  • करीब 5 मिनट तक इसी तरह से बाम की मदद लेकर मसाज करने के बाद कुछ ही देर में आपके हाथों में लगी बाम स्किन के अंदर तक चली जाएगी।
  • इस घरेलू नुस्खे की मदद से आपके हाथों में लगी मेहंदी महज कुछ ही देर में रचने लगेगी।

इसे भी पढ़ें : Keri Mehndi Designs: हाथों की उंगलियों के लिए खास हैं केरी मेहंदी के ये आसान डिजाइंस

मेहंदी लगाते समय न करें ये गलतियां (Mehndi Hacks)

mehndi dark stain

  • मेहंदी लगाने के बाद पानी से बिल्कुल भी धोये अन्यथा आपके हाथों पर लगी मेहंदी जरा भी नहीं रचेगी और रंग फीका नजर आने लगेगा।
  • डिजाइन के लिए आप बारीक डिजाइन वाली मेहंदी को लगाएं। ऐसा करने से हाथों और पैरों पर बना मेहंदी का एक-एक डिजाइन और पैटर्न खिलकर नजर आने लगेगा।
  • मेहंदी को साफ करने के लिए आप इसके सूखने के बाद दोनों हाथों को आपस में रगड़कर उतारें।
  • मेहंदी को गाढ़ा करने के लिए आप सरसों के तेल और नींबू-चीनी के घोल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

अगर आपको मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के लिए ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

FAQ
मेहंदी को डार्क करने के लिए क्या करें?
मेहंदी को डार्क करने के लिए आप घरेलू चीजें जैसे सरसों के तेल, नींबू-चीनी के घोल और लॉन्ग के सेख का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।