herzindagi
liquid lipstick make at home

बाजार से खरीदने की बजाय घर पर बनाएं लिक्विड लिपस्टिक, जानें तरीका

बाजार से अक्सर हम महंगी लिपस्टिक खरीदते हैं। लेकिन इस बार इन्हें घर पर ही तैयार करें।
Editorial
Updated:- 2024-03-12, 18:45 IST

जब भी हम मेकअप का कुछ सामान खरीदने जाते हैं तो लिपस्टिक के भी अलग-अलग शेड्स को जरूर ट्राई करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बिना लिपस्टिक के मेकअप पूरा नहीं लगता है। लेकिन कई सारी लिपस्टिक ऐसा होती हैं जो काफी महंगी आती हैं। ऐसे में अगर आप भी लिक्विड लिपस्टिक को लगाना पसंद करती हैं और महंगी मिलने की वजह से लगा नहीं पाती हैं तो इसके लिए आपको यहां बताए गए तरीके से इन्हें घर पर तैयार करना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

लिपस्टिक बनाने के लिए सामग्री

Liquid lipstick

  • लिपस्टिक कलर
  • ब्रश
  • वैस्लीन- 1 छोटा चम्मच
  • सनस्क्रीन-1/4 चम्मच
  • कॉम्पैक्ट पाउडर-1 चम्मच
  • एसेंशियल ऑयल-2-3 बूंदें

लिपस्टिक बनाने का तरीका

  • इसके लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी लेनी है।
  • अब इसमें वेस्लीन डालनी है।
  • फिर इसमें सनस्क्रीन एड करनी है और अच्छे ले दोनों चीजें मिक्स करनी है।
  • अब इसमें आपको कॉम्पैक्ट पाउडर डालना है।
  • इसके बाद जिस कलर की आपको लिक्विड लिपस्टिक लेनी है उस कलर को मिक्स करना है।
  • अब इसमें एसेंशियल ऑयल को डालें और सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। 
  • अब इसे डबल बॉयलर की मदद से मेल्ट करें।
  • इसके बाद एक एयर टाइट कंटेनर में डालें और सेट होने दें।
  • फिर ब्रश की मदद से लिप्स पर अप्लाई करें। (पिंक मेकअप लुक)

इसे भी पढ़ें: Makeup Tips: इन टिप्स की मदद से आप मेकअप को बना सकती हैं परफेक्ट,जानें तरीके

लिपस्टिक के इन कलर को भी बनाएं

Liquid lipstick at home

आप इस तरीके से रेड, पिंक, ब्राउन, न्यूड हर कलर की लिक्विड लिपस्टिक को तैयार कर सकती हैं। इसमें किसी भी तरह का केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता है इसलिए यह आपके लिप्स को भी नुकसान नहीं पहुंचाएगी।

इन बातों का रखें ध्यान

Homemade liquid lipstick

  • अगर आपको सनस्क्रीन नहीं डालनी है तो आप मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसे कभी भी खुला न छोड़े हमेशा टाइट ढक्कन से बंद करें।
  • लिपस्टिक का इस्तेमाल ब्रश की मदद से करें उंगली से न लगाएं।
  • सामग्री की जितनी मात्रा बताई गई है उतनी ही इस्तेमाल करें, ताकि लिपस्टिक सही तैयार हो।

इस लिपस्टिक को आप खत्म होने के बाद बिना ज्यादा पैसा खर्च किए घर पर दोबारा बना सकती हैं और लगा सकती हैं। इसमें वैसलीन मिक्स है जो होंठों को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। इसलिए आपको इसको जरूर ट्राई करना चाहिए। (परफेक्ट मेकअप लुक)

इसे भी पढ़ें: Bold Makeup Tips : अचानक किसी पार्टी में जाना है तो इन मेकअप टिप्स को करें फॉलो

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।