Face Scrub: ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं ये घर पर बना स्क्रब, इन 3 चीजों से करें तैयार

चेहरा साफ और बेदाग नजर आए। इसकी इच्छा हर कोई रखता है। लेकिन हर बार त्वचा पर रौनक दिखाई दे ऐसा जरूरी नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बदलते मौसम और लाइफस्टाइल का असर हमारी त्वचा पर नजर आता है, जिसकी वजह से चेहरा थोड़ा डल दिखने लगता है। ऐसे में हम या तो पार्लर जाते हैं या कुछ ऐसे प्रोडक्ट को सर्च करते हैं, जिसे लगाने के बाद कुछ समय के लिए तो चेहरा साफ होता है। लेकिन कुछ समय बाद डल नजर आने लगता है। ऐसे में आप बस इन 3 चीजों को लगाएं और चेहरे को साफ करें। इससे चेहरा साफ हो जाएगा। साथ ही, आपको बाजार से स्क्रब लाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
स्क्रब बनाने के लिए सामग्री

- एक कटोरी ओट्स
- शहद- 2 चम्मच
- कॉफी- 2 चम्मच
स्क्रब बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले कुछ देर के लिए ओट्स को भिगोकर रखना है।
- एक तरफ मिक्सी में कॉफी को अच्छे से ग्राइंड कर लेना है।
- अब इन सभी चीजों को एक कटोरी में निकालना है।
- फिर मात्रा के अनुसार कॉफी, ओट्स और शहद को मिक्स करना है।
- आप चाहें तो इसमें जोजोबा ऑयल या एलोवेरा जेल भी मिक्स कर सकती हैं।
- अब इस मिश्रण को अच्छे से मिलाना है।
इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन के लिए ये एलो वेरा जेल करें ट्राई कुछ ही दिनों में गुलाब की तरह खिलेगा चेहरा
इस तरह इस्तेमाल करें स्क्रब

- इसे लगाने के लिए आपको पहले त्वचा को साफ करना है।
- अब अपने हाथों से इसे चेहरे पर लगाएं।
- फिर 15 मिनट के लिए अच्छे से स्क्रब करें।
- इसके बाद इसे थोड़ी देर चेहरे पर लगा रहने दें।
- फिर गुनगुने पानी से चेहरे को साफ करें।
स्क्रब के फायदे
- त्वचा को साफ रखने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- कॉफी त्वचा में मौजूद डेड स्किन को हटा देते हैं।
- स्क्रब करने से त्वचा में से ऑयल भी कम हो जाता है।
- शहद त्वचा को एक्सफोलिएट करता है।
इस तरह से आप तीन चीजों का इस्तेमाल करके स्क्रब बना सकती हैं। इससे आपकी त्वचा साफ हो सकती है। साथ ही, चेहरे पर निखार भी नजर आ सकता है। साथ ही, आपको बाहर जानें की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: स्किन पर ओट्स फेस स्क्रब का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।