Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:52 AM IST

Summer Hair Care: गर्मी में पसीने से चिपचिपे हो गए हैं बाल, तो घर पर बना लें ये हेयर म‍िस्‍ट

Homemade Hair Mist: गर्मी के मौसम में सिर्फ त्वचा ही नहीं, बालों को भी काफी नुकसान पहुंचता है। तेज धूप और ज्यादा पसीने की वजह से बाल जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं। कई बार बालों में बदबू भी आने लगती है और सिर भी भारी-भारी सा लगने लगता है। ऐसे में रोजाना बाल धोना आसान तो नहीं है। इसके ल‍िए आप घर पर ही एक हेयर मिस्ट बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।
Updated:- 2026-03-16, 16:08 IST
Homemade Hair Mist

How To Make Hair Mist At Home: गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में जितना सेहत का ख्याल रखना होता है, उतना ही स्किन और बालों को केयर की जरूरत होती है। स्किन पर जहां टैनिंग जमा हो जाती है, वहीं हमारे बाल चिपचिपे और रूखे हो जाते हैं। इसके लिए लोग महंगे शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। इससे भले ही आपको कुछ समय के लिए बाल अच्छे लगने लगें, लेकिन ये कुछ ही देर में फिर रूखे और चिपचिपे हो जाएंगे।

अगर आपके बाल भी गर्मी में जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं, तो आप घर पर ही एक हेयर मिस्ट बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बालों को हल्की ताजगी मिल सकती है। हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

hair mist for summer  (1)

हेयर मिस्ट क्या होता है?

आपको बता दें कि हेयर मिस्ट एक तरह से स्प्रे होता है, जिसे बालों पर लगाया जाता है। इससे बालों में हल्की खुशबू आती है और चिपचिपाहट भी कम होने लगती है। गर्मी के मौसम में अगर आप हेयर मिस्ट लगाती हैं तो इससे बालों में फ्रेशनेस आ जाती हैं।

यह भी पढ़ें- Desi Hair Care Tips: देसी हेयर केयर के लिए आजमाएं ये 1 खास उपाय, बालों का झड़ना होगा कम

कैसे बनाएं घर पर हेयर मिस्ट?

  • सबसे पहले एक साफ स्प्रे का बॉटल लें।
  • अब इसमें एक कप गुलाब जल डालें।
  • इसके बाद इसमें 1 से 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिला दें।
  • अब दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर बॉटल को हल्का सा शेक कर दें।
  • आपका हेयर मिस्ट तैयार है।

यह भी पढ़ें- Rice Water for Hair: सिर्फ चेहरे के लिए ही नहीं, बालों के लिए भी 'वरदान' है चावल का पानी; जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका

कैसे करें इस्तेमाल?

जब भी बाल चिपचिपे लगें तो इस हेयर मिस्ट को आप हल्के हाथों से बालों और स्कैल्प पर स्प्रे कर लें। इसके बाद हाथों से बालों को हल्का-सा सेट कर लें। इससे बाल आपके फ्रेश लगेंगे।

hair mist for summer  (2)

इन बातों का रखें ध्यान

  • बहुत ज्यादा ऑयल लगाकर धूप में न जाएं
  • बालों को समय-समय पर धोते रहें
  • गीले बालों को कसकर न बांधें
  • पहली बार इस्तेमाल करने पर पैच टेस्ट जरूर करें

यह भी पढ़ें- Homemade Hair Serum: कम खर्च में घर पर तैयार करें असरदार हेयर सीरम, एक्सपर्ट से जानें बनाने का आसान तरीका

बालों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

अगर आप चाहती हैं कि गर्मी में भी आपके बाल खूबसूरत और हेल्दी दिखें तो आपको अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखना होगा। इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और फल-सब्जियों को डाइट में शामिल करें। इससे आपकी हेल्थ तो अच्छी रहेगी ही, बाल भी मजबूत और शाइनी बनेंगे।

यह भी पढ़ें- Homemade Conditioner: घर पर 15 रुपये में बनाएं बाजार जैसा महंगा कंडीशनर, बालों में आएगी नेचुरल चमक

तो अगर आपके बाल भी गर्मियों के मौसम में चिपचिपे हो जाते हैं तो आप ये हेयर मिस्ट बना सकती हैं। इसके इस्तेमाल से आपके बाल एकदम फ्रेश लगेंगे।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।