अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखकर बनाएं फेस वॉश, क्लीनिंग के साथ-साथ मिलेगा पोषण

यह तो हम सभी जानते हैं कि स्किन की केयर के लिए फेस क्लीनिंग करना बेहद जरूरी है। अक्सर लोग मार्केट से तरह-तरह के ब्रांडेड फेस वॉश खरीदकर लाते हैं या फिर खुद घर पर भी नेचुरल इंग्रीडिएंट की मदद से स्किन की सफाई करते हैं। लेकिन जब आप खुद घर पर फेस वॉश बना रही हैं तो ऐसे में आपको अपनी स्किन की जरूरतों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। दरअसल, हर लड़की की स्किन अलग होती है और उसकी स्किन की जरूरत भी अलग होती है। इसलिए, आपको अपने फेस वॉश को कस्टमाइज करना चाहिए।
जब आप ऐसा करते हैं तो इससे ना केवल आपकी स्किन बेहतर तरीके से क्लीन होती है, बल्कि नेचुरल इंग्रीडिएंट के इस्तेमाल की वजह से आपको अतिरिक्त लाभ भी मिलता है। चूंकि ये फेस वॉश बेहद ही आम इंग्रीडिएंट्स की मदद से तैयार किए जाते हैं, इसलिए ये पॉकेट फ्रेंडली भी होते हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि अपनी स्किन टाइप के अनुसार आपको किस तरह के फेस वॉश बनाना चाहिए
ऑयली स्किन के लिए फेस वॉश

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप बेसन व एलोवेरा जेल जैसे इंग्रीडिएंट्स की मदद से फेस वॉश बनाकर तैयार कर सकती हैं। जहां बेसन अतिरिक्त तेल को सोखने में आपकी मदद करता है, वहीं एलोवेरा आपकी स्किन को सूदिंग अहसास देता है।
आवश्यक सामग्री
- 2 बड़े चम्मच बेसन
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
- आधा छोटा चम्मच हल्दी
फेस वॉश बनाने का तरीका
- एक बाउल में सभी सामग्रियों व पानी को मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
- अंत में गुनगुने पानी से धोएं और थपथपाकर सुखाएं।
रूखी स्किन के लिए फेस वॉश
रूखी स्किन के लिए फेस वॉश बनाते समय आप हाइड्रेटिंग इंग्रीडिएंट्स को उसमें शामिल करें। ऐसे में शहद व नारियल के दूध से फेस वॉश बनाना अच्छा विचार हो सकता है।
आवश्यक सामग्री
- एक बड़ा चम्मच शहद
- एक चम्मच नारियल का दूध
- एक छोटा चम्मच बारीक पिसा हुआ ओटमील
फेस वॉश बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में शहद, दूध और ओटमील को तब तक मिलाएं, जब तक कि यह स्मूथ पेस्ट न बन जाए।
- अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं और लगभग एक मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें।
- अंत में, इसे गुनगुने पानी से धोएं और अपनी स्किन को थपथपाकर सुखाएं।
इसे भी पढ़ें- स्किन हाइड्रेशन के लिए बनाएं घर पर ये टोनर, शीबा आकाशदीप से जानें तरीका
कॉम्बिनेशन स्किन के लिए फेस वॉश

अगर आपकी स्किन कॉम्बिनेशन है तो ऐसे में आप ग्रीन टी और दही की मदद से फेस वॉश बनाएं। जहां ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो कॉम्बिनेशन स्किन का ख्याल रखती है। वहीं, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ उसे हाइड्रेट भी करता है।
इसे भी पढ़ें- स्किन केयर के लिए न करें इन चीजों का इस्तेमाल, एक्सपर्ट ने बताए नुकसान
आवश्यक सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच ग्रीन टी
- 1 बड़ा चम्मच सादा दही
- आधा छोटा चम्मच शहद
फेस वॉश बनाने का तरीका
-1731396549326.jpg)
- सबसे पहले ग्रीन टी बनाकर उसे ठंडा कर लें।
- अब ठंडी हुई ग्रीन टी, दही और शहद को एक साथ मिक्स करें।
- आप इसे अपने चेहरे पर लगाकर लगभग एक मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें।
- अंत में, स्किन को ठंडे पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें- चेहरे की स्किन हो गई है खुरदुरी तो ट्राई करें ये फेस मास्क
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।