चेहरे की स्किन हो गई है खुरदुरी तो ट्राई करें ये फेस मास्क

बदलते मौसम और त्वचा की सही तरह से केयर नहीं करने की वजह से स्किन खुरदुरी हो जाती हैं। जो स्किन से ड्राई होने का भी एक संकेत हैं। स्किन के ड्राई होने की वजह से जहां चेहरे का ग्लो कम हो जाता है तो वहीं स्किन से जुड़ी समस्या भी होन शुरू हो जाती है। वहीं ड्राई स्किन की समस्या से कैसे निजात पाया जाए इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बात की और उन्होंने एक फेस मास्क के बारे में बताया है जिसकी मदद से त्वचा के ड्राई होने की समस्या से दूर हो सकती है। एक्सपर्ट ने बताया कि दही, आलू का जूस और नारियल का तेल की मदद से ये समस्या कम हो सकती है।
चेहरे के फायदेमंद है दही

दही कई सारे गुणों से भरपूर है इसमें अच्छी मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन साथ ही कई सारे विटामिन पाए जाते हैं जो सेहत के साथ-साथ स्किन से लिए भी फायदेमंद है। ये सभी गुण जहां चेहरे पर ग्लो लाने में मददगार हैं तो वहीं इसकी मदद से स्किन के ड्राई होने की समस्या भी कम हो सकती हैं। इसी के साथ आलू का जूस और नारियल का तेल भी स्किन के लिए फायेमंद है और इनका इस्तेमाल करने से स्किन से जुड़ी समस्या भी कम हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: अगर चाहती हैं खूबसूरत त्वचा तो हल्दी के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये चीजें
दही, आलू का जूस और नारियल का तेल का बनाएं फेस मास्क
सामग्री
- 1 चम्मच दही
- 2 चम्मच आलू का जूस
- 1 नारियल का तेल
इस तरह करें इस्तेमाल

- सबसे पहले आलू को छील लें।
- इसको पीसकर इसका रस निकाल लें।
- इसके बाद एक कटोरी में दही लें
- इसे दही में आलू का जूस और नारियल तेल डालें
- इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
- पेस्ट सूख जाने के बाद चेहरे को धो लें।
- इसके उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
इसे भी पढ़ें: Skin Brightening At Home: घर पर करें स्किन ब्राइटनिंग ट्रीटमेंट, चेहरे का खोया नूर आएगा लौट, जानें कैसे?
अगर आपको एक्सपर्ट का ये नुस्खा पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।