चेहरे को साफ करेगा ये फेस मास्क, शीबा आकाशदीप से जानें इसे बनाने का तरीका

बदलते लाइफस्टाइल और मौसम की वजह से अक्सर स्किन पर डलनेस और गंदगी नजर आती है। इसकी वजह से हम कई सारे महंगे प्रोडक्ट को चेहरे पर अप्लाई करते हैं। साथ ही, चेहरे पर अलग-अलग ट्रीटमेंट करवाते हैं। लेकिन घर पर मौजूद चीजों को इस्तेमाल करना भूल जाते हैं, जिससे हमारी स्किन हेल्दी रह सके। ऐसे में आप एक बार टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप के इस नुस्खे को जरूर देखें। साथ ही, इस वीडियो से घर पर रखी चीजों से फेस मास्क बनाने का तरीका जानें। इसे लगाने से आपको महंगे प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, आपकी स्किन हेल्दी रहेगी।
फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री (How To Make Face Mask At Home)
- बेसन- 1 चम्मच
- कच्चा दूध- 1 चम्मच
- नींबू का छिलका- घीसा हुआ
- एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
फेस मास्क बनाने का तरीका (Face Mask For Clear Skin)
- इसे बनाने के लिए एक साफ बाउल लेना है।
- अब इसमें बेसन, दूध, नींबू का जेस्ट और एलोवेरा जेल को डालना है।
- इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करना है।
- फिर इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करना है।
इसे भी पढ़ें: गर्मी के दिनों में मॉइश्चराइजर की जगह चेहरे पर लगाएं ये चीजें, नहीं होगी स्किन प्रॉब्लम
इस तरह करें अप्लाई
View this post on Instagram
- इसे लगाने के लिए आपको पानी से चेहरे को साफ करना है।
- फिर इसे ड्राई होने देना है।
- इसके बाद एलोवेरा जेल के पत्ते की मदद से इस मिश्रण को अपने चेहरे पर अप्लाई करना है।
- अब इसे अच्छे से लगाने के बाद मसाज करनी है।
- फिर इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने देना है।
- इसके बाद चेहरे को पानी से साफ कर लेना है।
- आपको इस फेस मास्क को लगाने के बाद किसी और चीज को अप्लाई नहीं करना है।
इस फेस मास्क को लगाने से आपकी स्किन साफ हो जाएगी। साथ ही, हाइड्रेट भी नजर आएगी। इससे आपको बाजार में मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट को लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: सीरम लगाते समय आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां, जानें इसे लगाने का सही तरीका
आप इसे ही लगाकर स्किन को क्लीन कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई प्रॉब्लम है, तो इसके लिए आप एक बार एक्सपर्ट की राय लेकर घरेलू चीजों को चेहरे पर अप्लाई करें। इससे आपको स्किन पर किसी तरह की कोई प्रॉब्लम नहीं होगी। साथ ही, आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर पाएंगी।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।