Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:29 AM IST

गर्मी के दिनों में मॉइश्चराइजर की जगह चेहरे पर लगाएं ये चीजें, नहीं होगी स्किन प्रॉब्लम

अगर आप भी गर्मी के दिनों में अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास कर रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं, ये खबर आपके लिए हैं। आज हम आपको बताएंगे की कैसे आप घर पर रहकर मॉइस्चराइजर की जगह कुछ चीजों का इस्तेमाल कर चेहरे की स्किन को स्वस्थ रख सकती हैं।
Updated:- 2025-03-20, 14:22 IST
image

लड़कियां ना सिर्फ अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखती हैं, बल्कि वे स्किन से जुडी हर छोटी छोटी चीजों का भी बेहद ध्यान रखती हैं। चेहरे पर छोटी सी प्रॉब्लम को भी ठीक करने के लिए कुछ लड़कियां बाजार के महंगे प्रोडक्ट और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स भी लेती है। लेकिन किसी की स्किन पर बाजार के प्रोडक्ट सूट होते हैं, तो वहीं कुछ लड़कियों की स्किन पर नहीं हो पते हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में अगर आप भी अपने चेहरे को स्वस्थ और बेदाग रखना चाहती हैं, तो आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

गर्मी के मौसम में ऐसे करें स्किन की केयर

2 (83)

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि गर्मी के दिनों में चेहरे पर होने वाली समस्या से परेशान होकर अधिकतर लड़कियां पार्लर जाती हैं या फिर स्किन पर फेसवॉश और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन अब आप मॉइस्चराइजर की जगह घर पर रहकर घरेलू नुस्खों को अपना कर स्किन को गर्मी के मौसम में स्वस्थ रख सकती हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया कि आप गर्मी के दिनों में अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर की जगह जेल प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। जेल प्रोडक्ट न सिर्फ आपको गर्मी के मौसम में स्किन से जुड़ी समस्या को कम करेंगे बल्कि इसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे की स्किन को हाइड्रेट रख सकती हैं। आप जेल प्रोडक्ट का इस्तेमाल रोजाना रात में सोने से पहले कर सकती हैं। आप चाहें तो इस जेल प्रोडक्ट का इस्तेमाल धूप में जाने से पहले भी कर सकती हैं। इससे आपको चेहरे पर इरिटेशन की समस्या नहीं हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: स्किन एजिंग को रिवर्स कर सकता है यह एंटी-एजिंग फेस ऑयल, जानिए बनाने का तरीका

जेल प्रोडक्ट और मिंट वॉटर का करें इस्तेमाल

यही नहीं आप जेल प्रोडक्ट में मिंट वॉटर को मिलाकर इसे थोड़ी देर के लिए रखकर एक स्प्रे बॉटल में भर सकती हैं। अब आप रोजाना रात में सोने से पहले और दिन में 2 बार इस स्प्रे बॉटल से चेहरे पर स्प्रे कर सकती हैं। आप चाहें तो इस पानी को कॉटन बॉल की मदद से अपने चेहरे पर लगा भी सकती हैं। इससे आपको काफी आराम देखने को मिल सकता है। गर्मी के दिनों में स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए आप एलोवेरा जेल को भी चेहरे पर लगाकर रख सकती हैं। इससे भी आपको बहुत राहत मिल सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

1 (83)

ध्यान रहें जब भी आप इन चीजों का चेहरे पर इस्तेमाल करें, तब पहले चेहरे को अच्छी तरह धो कर सूखा लें, उसके बाद ही इन सभी चीजों का इस्तेमाल करें, नहीं तो इससे स्किन से जुड़ी परेशानी हो सकती हैं। आपको जेल प्रोडक्ट और मिंट वॉटर का इस्तेमाल दिन में 3 बार से ज्यादा नहीं करना चाहिए, क्योंकि जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज के इस्तेमाल से चेहरे पर दिक्कत हो सकती हैं।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें: गर्मी की वजह से स्किन का बदल रहा है रंग, तो एक्सपर्ट के बताएं ये टिप्स आएंगे आपके काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।