Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:34 AM IST

Vitamin C Face Mask: चेहरे की रौनक आएगी वापस, घर पर बनाएं ये विटामिन सी फेस मास्क

चेहरे का ग्लो बेहद जरुरी होता है। इससे आपकी स्किन फ्लॉलेस दिखाई देती है। साथ ही, आपको मेकअप का स्किन पर इस्तेमाल भी कम करना पड़ता है।
Updated:- 2025-03-12, 13:22 IST
Vitamin c face mask

चेहरे की खूबसूरती बेहद जरुरी होती है। इसी को निखारने के लिए हम अक्सर महंगे-महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही,  पार्लर जाकर ट्रीटमेंट लेते हैं। इसकी वजह से स्किन पर ग्लो तो आ जाता है। लेकिन पैसे भी काफी खर्च होते हैं। साथ ही, इनका असर कुछ समय के लिए ही चेहरे पर नजर आता है। ऐसे में आप घर के नुस्खों को ज्यादा ट्राई करें।

घरेलू तरीकों से तैयार की गई चीजों को चेहरे पर लगाने से चेहरे पर ग्लो अलग नजर आता है। साथ ही, आपकी स्किन प्रॉब्लम भी कम हो जाती है। इसका तरीका अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप ने शेयर की। इसमें उन्होंने विटामिन सी फेस मास्क को बनाने का तरीका बताया। जिसे आप भी अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह से आप इसे तैयार कर सकती हैं। साथ ही, इसके फायदे क्या होते हैं।

विटामिन सी फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री (Vitamin C Face Mask)

Vitamin C Face Mask

  • संतरे के टुकड़े
  • शहद- 1 चम्मच
  • दही- 1 चम्मच
  • हल्दी- चुटकीभर

कैसे बनाएं विटामिन सी फेस मास्क

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sheeba Akashdeep Sabir (@simplysheeba)

  • इसे बनाने के लिए आपको एक मिक्सी जार लेना है।
  • अब इसमें संतरे के टुकड़ों को डालना है।
  • इसके बाद इसमें शहद को मिक्स करना है।
  • फिर इसमें दही को डालें।
  • इसके बाद चुटकी भर हल्दी डालकर इसका पेस्ट तैयार करें।

इसे भी पढ़ें: Homemade Anti-Aging Face Mask: बूढ़ा दिख रहा चेहरा दिखने लगेगा जवां, बस इन 4 चीजों को मिलाकर बनाएं एंटी-एजिंग फेस मास्क

किस तरह के विटामिन सी फेस मास्क का इस्तेमाल

Vitamin c face mask (2)

  • इसके लिए आपको इसे एक कटोरी में कर लेना है।
  • फिर इसे संतरे के छिलके की मदद से पूरे फेस पर लगाना है।
  • इसे करीब 15 मिनट लगा रहने दें।
  • इसके बाद अपने फेस को अच्छे से रब करें।
  • इसे सूखने दें। फिर पानी से चेहरे को साफ कर लें।
  • इसके बाद अपने चेहरे को मॉइश्चराइज करें।
  • इस फेस मास्क को लगाने से चेहरा साफ हो जाएगा।

चेहरे पर फेस मास्क का इस्तेमाल आप कभी भी कर सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी। साथ ही, अलग ग्लो नजर आएगा। इसके लिए आप चाहें तो अपने एक्सपर्ट की सलाह लेकर किसी और चीज का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकती हैं। इससे ग्लो बढ़ जाएगा। साथ ही, आपको महंगे प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर गुलाब जल को इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल, खिली-खिली नजर आएगी त्वचा

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरुर लें। साथ ही, पैच टेस्ट के बाद ही किसी चीज को चेहरे पर लगाएं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।