Expert Tips: ऊपर के होंठों का कालापन दूर करने के आसान घरेलू उपाय जानें

होठों की देखभाल भी चेहरे की देखभाल की तरह बहुत जरूरी होती है। मगर अक्सर महिलाएं इस ओर अधिक ध्यान नहीं देती हैं और जो देती भी हैं, तो उनके लिए केवल निचले होंठों का गुलाबी दिखना ही महत्वपूर्ण होता है। ऊपर के होंठ पर ध्यान देना वे जरूरी नहीं समझती हैं। आपको क्या लगता है, क्या वाकई ऊपर के होंठ को नजरअंदाज करना ठीक है?
ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी इस बात को गलत ठहराते हुए कहती हैं, 'जब हम लिप केयर रूटीन की बात करते हैं, तो ऊपर और नीचे के होंठ दोनों ही इसमें शामिल होते हैं। अगर दोनों की बराबर से देख-रेख न की जाए, तो ऊपर वाला होंठ काला होने लगता है। ऐसे में होंठ 2 रंग के नजर आते हैं। यह आपकी खूबसूरती को भी प्रभावित करते हैं।'
फिर भी अगर ध्यान न देने पर आपके ऊपर के होंठ का रंग काला पड़ गया है, तो रेनू जी कुछ आसान और असरदार रेमेडीज बताती हैं। इन्हें आप घर पर ही ट्राई करके देख सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: होंठ फटने की समस्या से मानसून में आप भी हैं परेशान? इन लिप केयर टिप्स को करें फॉलो
चावल का आटा और कच्चा दूध
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच चावल का आटा
- 1 छोटा चम्मच कच्चा दूध
विधि
- चावल के आटे में दूध मिक्स कर लें।
- फिर इस मिश्रण को होंठों पर लगा कर स्क्रब करें।
- आपको 2 मिनट तक होंठों को स्क्रब करना है और फिर 10 मिनट बाद पानी से होंठों को साफ कर लेना है।
- इस प्रक्रिया को आप नियमित रूप से दिन में 1 बार जरूर अपनाएं।
फायदा- चावल के आटे में स्किन व्हाइटनिंग एजेंट होते हैं। इसे होंठों पर लगाने से उसका कालापन दूर किया जा सकता है। वहीं कच्चा दूध होंठों को मॉइश्चर करता है, जिससे होंठ फटते नहीं हैं और गुलाबी नजर आते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: होठों की फुंसी ठीक करने के 5 रामबाण उपाय
पपीता और हनी
सामग्री
- 1 पपीते का टुकड़ा
- 1/2 छोटा चम्मच शहद
विधि
- पपीते को मैश कर लें। बेहतर होगा कि आप गले हुए पपीते का इस्तेमाल करें।
- अब आप मैश किए हुए पपीते में शहद मिक्स करें।
- इस मिश्रण को अपने होंठों पर लगाएं और हल्की मसाज करें।
- 10 मिनट बाद होंठों को वॉश कर लें।
- अगर आपके होंठ ड्राई हैं, तो यह घरेलू उपाय आपके लिए बेस्ट रहेगा।
- आप नियमित रूप से इस प्रक्रिया को दिन में एक बार जरूर अपनाएं।
फायदा- पपीते में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह त्वचा के मेलेनिन को कम करती है। अगर हाइपरपिग्मेंटेशन के कारण आपके होंठों का रंग काला पड़ गया है, तो यह घरेलू नुस्खा अपना कर आप उसे दोबारा गुलाबी बना सकती हैं।
नींबू का रस और कच्चा दूध
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच कच्चा दूध
- 4-5 ड्रॉप्स नींबू का रस
विधि
- कच्चे दूध में नींबू के रस की कुछ ड्रॉप्स मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण में कॉटन बॉल को डिप करें।
- इसे होंठों पर लगाएं और हल्की मसाज करें।
- 2 मिनट तक ऐसा करें।
- यदि होंठों का रंग अधिक काला पड़ गया है, तो दिन में 2 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
फायदा- नींबू में विटामिन-सी होता है और कच्चा दूध त्वचा की रंगत को साफ भी करता है और उसे मॉइश्चराइज भी करता है। इस लिहाज से यह नुस्खा बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है।
ऊपर के होंठों का कालापन दूर करने के अन्य उपाय
- अगर आपके होंठ ड्राई हैं, तो आप खीरे के रस और टमाटर के रस में शहद मिक्स करके भी लगा सकती हैं।
- होंठ अगर ड्राई नहीं हैं, तो खीरे के रस में नींबू के रस की 2-3 बूंदें मिक्स करके लगाने से भी कालापन दूर हो जाता है।
- ड्राई होंठों का कालापन दूर करने के लिए एलोवेरा जेल में 5 बूंद शहद मिक्स करके लगाएं। जल्दी ही कालापन दूर हो जाएगा।
अगर आप भी अपने ऊपर वाले होंठों पर अधिक ध्यान नहीं देती हैं, तो अब से देना शुरू कर दें, साथ ही इन एक्सपर्ट रेमेडीज को अपना कर होंठों का कालापन दूर करें। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी ब्यूटी हैक्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।