आंखों के नीचे पड़े काले घेरों को हल्का करने के लिए ये उपाय आजमाएं

आंखों की खूबसूरती के क्या कहने। यूं नहीं इन आंखों पर लोगों का दिल आ जाता है। इतना ही नहीं, आंखों की सुंदरता पर तो गाने भी बन चुके हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह आंखें वह सब कुछ बता देती हैं, जो बातें जुबान नहीं कह पाती हैं।
इसलिए आंखों की देखभाल करना जरूरी होता है, लेकिन क्या हो जब आंखों की खूबसूरती पर दाग लग जाए। यानी, आंखों के नीचे काले घेरे पड़ने लगे? डार्क सर्कल्स के कारण चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है।
आंखों के नीचे पड़े काले घेरों को हल्का करने के लिए आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको डार्क सर्कल्स के कारण से लेकर उपाय तक के बारे में बताएंगे।
डार्क सर्कल्स के कारण

- एलर्जी के कारण त्वचा पर खुजली होने लगती है। आंखों के आस पास बार बार करने से डार्क सर्कल्स हो सकते हैं।
- उम्र का असर पूरे शरीर पर पड़ता है। एजिंग के कारण भी आंखों के नीचे काले घेरे पड़ने लगते हैं।
- यूवी एक्सपोजर के कारण शेयर में मेलानिन का प्रोडक्शन होता है, जिससे शरीर के कुछ हिस्से काले पड़ने लगते हैं। साथ ही, आंखों के नीचे का एरिया भी काला हो जाता है।
क्या बादाम के तेल के उपयोग से डार्क सर्कल्स हल्के हो सकते हैं?

बादाम का तेल बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इस तेल में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद है। आंखों के नीचे पड़े काले घेरों को हल्का करने के लिए आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। बादाम के तेल में विटामिन ई और के पाए जाते हैं। डार्क सर्कल्स की समस्या को कम करने के लिए इस तरह करें इस तेल का इस्तेमाल-
- बराबर मात्रा में बादाम के तेल में विटामिन ई मिलाएं।
- रात को सोने से पहले आंखों के नीचे बादाम का तेल लगाएं।
- फिंगर टिप की मदद से मसाज करें।
- रोजाना आंखों के नीचे इस तरह से बादाम का तेल लगाने से डार्क सर्कल्स हल्के हो जाएंगे। (डार्क स्पॉट्स को हल्का कैसे करें)
इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स को कम करेगा यह एक घरेलू उपाय
डार्क सर्कल्स को हल्का कैसे करें?

अगर आपके भी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो गए हैं, तो आप बाजार से महंगी आई क्रीम खरीदने के बजाय किचन में मौजूद कुछ चीजों का उपयोग करके इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। त्वचा पर टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। डार्क सर्कल्स को हल्का करने के लिए इस तरह करें टमाटर का उपयोग
- टमाटर को मिक्सी में पीस लें।
- अब इसमें दो बूंद नींबू के रस की मिलाएं।
- इस पेस्ट में कॉटन बॉल को भिगोएं और फिर इसे आंखों के नीचे लगा लें।
- करीब दस मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़ें: Under Eye Cream : डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए घर पर इन चीजों से बनाएं अंडर आई क्रीम
डार्क सर्कल्स को हल्का करने के उपाय
क्या डार्क सर्कल्स आपके चेहरे की खूबसूरती को कम कर रहे हैं। आंखों के नीचे पड़े काले घेरे हल्के हो सकते हैं। दही का इस्तेमाल त्वचा और बाल दोनों पर किया जाता है। दही स्किन लाइटनिंग में भी मदद करती है। डार्क सर्कल्स को हल्का करने के लिए इस तरह करें दही का उपयोग-
- एक बाउल में 2 चम्मच दही डालें।
- अब इसमें 2 बूंद नींबू का रस निचोड़ लें।
- दही और नींबू के रस को मिक्स कर लें।
- अब इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगाएं।
- करीब 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
नोट: अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो त्वचा पर नींबू का इस्तेमाल न करें। हमारी आंखें बेहद नाजुक होती हैं। इसलिए स्किन पर किसी भी चीज के उपयोग से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
आंखों के नीचे पड़े काले घेरों को हल्का करने के लिए आप ये घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।