Smoky Eye Makeup Tips: आंखें दिखेगी बोल्ड और खूबसूरत, मेकअप आर्टिस्ट के बताएं ये खास टिप्स आपको देंगे सेलिब्रिटी जैसा स्मोकी आई लुक

अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ कई चीजों का ध्यान रखती हैं। वे अपने चेहरे पर मेकअप के अलावा आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए भी कई तरह की कोशिश करती हैं। अगर आप भी अपनी आंखों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और इसके लिए परफेक्ट आई मेकअप करना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको मेकअप आर्टिस्ट की मदद से कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जो आपकी आंखों को खूबसूरत बनाने में मदद करेंगे।
आंखों को खूबसूरत बनाने के टिप्स
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की सेकंड ओनर एवं मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट छाया जी, जिन्हें मेकअप का करीबन 7 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए भी महिलाएं नकली आईलैशेज और लेंस का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन अब आप इन चीजों के बिना ही अपनी आंखों को अट्रैक्टिव और खूबसूरत बना सकती हैं। आई मेकअप के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- मेकअप किट में शामिल करें luxiora cosmetics का शानदार ब्लश, हर स्किन टोन के लिए है बेस्ट
आई मेकअप के लिए आसान स्टेप्स
मेकअप आर्टिस्ट छाया ने आगे बताया कि आंखों का घर पर मेकअप करने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइए जानते हैं इन स्टेप्स के बारे में, जिसे फॉलो कर आप आंखों के साथ साथ अपने चेहरे को भी खूबसूरत बना सकती हैं।
- सबसे पहले आप PAC पैलेट की मदद से अपनी आइब्रोज को फील करें। फील करते वक्त आप आइब्रो के खाली हिस्सों को भरें और इसे नैचुरल शेप दें।
- अब आप ब्रांडेड कंसीलर को अपनी पलकों पर लगाएं। इससे आंखों के आसपास का कालापन कम होगा और आईशैडो का रंग भी खिलकर आएगा।
- कंसीलर को क्रीज होने से बचाने के लिए आप स्किन टाइप का कॉम्पैक्ट पाउडर लें और उसकी मदद से इसे हल्का सा सेट कर लें।
- अब किसी अच्छी ब्रांड का जेल लाइनर लें और इसे लैश लाइन के पास लगाएं।
![main (10)]()
- लाइनर के सूखने से पहले आप एक ब्रश की मदद से इसे हल्का सा स्मज करें। ऐसा करने से आंखों को स्मोकी और सॉफ्ट लुक मिलता है।
- इसके बाद अपनी पसंद का कोई भी आईशैडो पैलेट लें और फिर पैलेट में से ब्राउन आईशैडो लें और उसे अपनी पूरी पलक पर लगाएं।
- एक सॉफ्ट ब्लेंडिंग ब्रश लें और ब्राउन शेड को अच्छे से मर्ज करें ताकि कोई भी तीखी लाइन न दिखे।
- अपनी ब्रो बोन यानी आइब्रो के ठीक नीचे वाले हिस्से पर थोड़ा सा हाइलाइटर लगाएं। इससे आंखें बड़ी और उठी हुई दिखती हैं।
- अब आंखों की निचली वाटरलाइन पर काजल लगाएं और उसे हल्का सा मर्ज करें।
- आखिर में दोबारा वही जेल लाइनर लें और उसे अपनी आंखों के अंदरूनी हिस्से पर लगाएं।
![1 - 2026-03-30T172217.190]()
यह भी पढ़ें- क्या पसीने से आपका मेकअप भी 'मेल्ट' होकर फैल जाता है? मेकअप आर्टिस्ट के ये 3 सीक्रेट टिप्स बचाएंगे आपका लुक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
-1775049026908.png)
