अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती है, वे ना सिर्फ चेहरे को बल्कि नाखून, बाल हर एक चीज का बहुत ध्यान रखती है। ऐसे में अगर आप भी खराब नाखून की वजह से परेशान है और अपने नाखून को बड़ा और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं कुछ उपाय को फॉलो कर सकती हैं। इन उपाय को कर आप अपने नाखून की ग्रोथ को बढ़ा सकती है।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय
ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने कहा कि अगर आप भी अपने नाखून की ग्रोथ को बढ़ाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर कुछ खास उपाय कर सकती हैं। इन उपाय को कर आप राहत भी पा सकती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट ने कहा कि आप नींबू और विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कर अपने नाखून की ग्रोथ को बढ़ा सकती हैं।
ऐसे करें नींबू और विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल
एक्सपर्ट में आगे कहा कि अपने नाखून की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आप एक कटोरी में नींबू के रस को निकली है अब इसमें विटामिन ई तेल की कुछ बूंदें मिक्स कर दे। जब यह दोनों चीज अच्छी तरह मिल जाए तो आप इस नाखून पर लगाकर अपने नाखून की मसाज कर सकती हैं ऐसा करने से आपके नाखून न सिर्फ खूबसूरत बनेंगे बल्कि उनकी ग्रोथ हुई बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें:Potato For Skin: आलू से बनाएं 3 खास फेस पैक, चेहरे की रंगत में दिखेगा असर
इन बातों का रखें ध्यान
आप इस खास मिश्रण का इस्तेमाल रोजाना रात में सोने से पहले कर सकती है। ऐसा करने से आपको बेहद हद तक फायदा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा आप हर महीने अपने नाखून को शेप देकर काट सकती हैं और उनकी केयर कर सकती हैं।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें:ईद के कुछ दिनों पहले से फॉलो कर लें ये 3 स्किन केयर टिप्स, कम दिनों में दिखेगा फर्क
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों