Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:37 AM IST

Pimples Remedy: ये 2 स्टेप्स अपनाएं और पिंपल्स और उसके दाग से 2 हफ्तों में छुटकारा पाएं

इस आर्टिकल में दिए 2 आसान स्टेप्स अपनाकर आप भी पिंपल्स और इससे होने वाले दाग से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं।
Updated:- 2019-08-19, 13:27 IST
pimples beauty treatment main

पिंपल्स, आजकल की महिलाओं की सबसे आम समस्या है। और इससे निजात पाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के उपाय अपनाती हैं। कई महिलाएं ऐसी भी है जो पिंपल्स को दबा देती है जिससे चेहरे पर गहरे धब्बे बन जाते हैं जो देखने में न केवल बुरे लगते है बल्कि इससे छुटकारा पाना भी बहुत मुश्किल होता है। पिंपल्स होने का सबसे बड़ा कारण है, जंक फूड और तला-भुना खाना। इससे स्किन ऑयली हो जाती है और पिंपल्स होने लगते हैं। चेहरे पर पिंपल्स होने की एक और वजह प्रदूषण और धूल मिट्टी है, जिसकी वजह से चेहरे पर गंदगी जमा हो जाती है। इसके अलावा चेहरे की ठीक से सफाई ना करने से भी पिंपल्स की समस्या होने लगती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: घर में सिर्फ 15 मिनट में टमाटर फेशियल करें और पार्लर जैसा ग्लो पाएं

अगर आपके चेहरे की खूबसूरती भी पिंपल्स और इससे होने वाले दाग से कम हो गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि आज हम आपके लिए एक जबरदस्त नुस्खा लेकर आए है। जी हां इस आर्टिकल में दिए 2 आसान स्टेप्स अपनाकर आप भी पिंपल्स और इससे होने वाले दाग से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं। इस नुस्खे की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको जरूरी चीजें किचन में ही मिल जाएंगी और नेचुरल होने के कारण इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है और आपका बहुत सारा पैसा भी बचेगा। अगर विश्वास नहीं हो रहा तो आइए हमारे साथ-साथ आप भी इस नुस्खे के बारे में जानें।  

 

स्टेप-1: -शहद और दालचीनी

pimples beauty treatment honey daalchinni inside

इसके लिए आपको शहद और दालचीनी पाउडर की जरूरत होती है और यह आपको किचन में आसानी से मिल जाएगी क्योंकि हर घर की किचन में यह दोनों चीजें उपलब्ध होती है। पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच शहद और एक चुटकी दालचीनी पाउडर को एक साथ मिलाएं। दालचीनी पाउडर की मात्रा को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। क्योंकि ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से यह त्वचा में जलन पैदा कर सकती है, इसलिए सिर्फ 1 चुटकी खाने की सलाह दी जाती है। इसे क्यू-टिप या अपनी उंगलियों की मदद से अपने पिंपल्स और पिंपल के निशान पर लगाएं। इसे लगभग 15 मिनट तक रहने दें और नॉर्मल पानी से धो लें। अगर आप पिंपल्‍स से छुटकारा पाने के लिए घर बैठे शुद्ध शहद खरीदना चाहती हैं तो शहद के 600 ग्राम के डिब्‍बे का मार्केट प्राइस 199 रुपये है, लेकिन इसे आप यहां से 193 रुपये में खरीद सकती हैं

इसे जरूर पढ़ें: पिंपल्स हो या सनटैनिंग, हर तरह की स्किन समस्या को दूर करेगा चंदन

 

स्टेप 2: -कोल्ड कम्प्रेस

pimples beauty treatment ice cube inside

एक आइस क्यूब लें और इसे पिंपल्स पर पर तब तक लगाएं जब तक आप इसे सह सकें। कुछ मिनटों या एक घंटे के बाद आप देखेंगे कि पिंपल्स का आकार काफी कम हो जाएगा। पिंपल्‍स के निशान की रेडनेस को जाने में समय लगता है। इसलिए पिंपल्स की रेडनेस एक दिन में कम नहीं होती है लेकिन रोजाना इस स्टेप को करने से एक हफ्ते या अधिकतम दो हफ्ते के अंदर निशान को कम करने में हेल्प मिलती है।

तो देर किस बात की आप भी इन 2 स्टेप्स का अपनाएं और पिंपल्स और इससे होने वाले दागों से छुटकारा पाएं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।