herzindagi
get rid of bags under your eyes

आंखों के नीचे की सूजन हटाने के लिए किचन की इन चीजों का करें इस्तेमाल

सुबह उठने के बाद कई लोगों के आंखों के नीचे सूजन की समस्या होने लगती हैं। अगर आपके साथ भी यह हो रहा है तो इसे नजर अंदाज ना करें।   
Editorial
Updated:- 2023-12-15, 13:23 IST

थकान या फिर अच्छे से नींद ना लेने के कारण कई बार ऐसा होता है कि हमारे आंखों के नीचे सूजन होने लगती हैं। आमतौर पर यह सुबह के समय होता है। इस दौरान चेहरे पर आंखों के नीचे काफी ज्यादा सूजन होती है। इस समस्या को कम करने के लिए घरेलू उपाय अपना सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको घरेलू उपायों के बारें बताएंगे इन चीजों की मदद से आप अपने आंखों के नीचे की सूजन को मिनटों में हटा सकती हैं। 

आंखों के नीचे की सूजन टी बैग्स से हटाएं

टी बैग्स की मदद से आप अपनी आंखों के नीचे की सूजन से छुटकारा पा सकती है। टी बैग में एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसकी मदद से आपके आंखों के नीचे की सूजन भी हट जाएगी और अगर आपको डार्क सर्कल से भी छुटकारा दिलाएगा। 

आंखों के नीचे की सूजन खीरा से हटाए

causes of puffy eyes

खीरा की मदद से आप अपने आंखों के नीचे की सूजन को मिनटों में गायब कर सकती है। इसके लिए आपको कुछ नया करने की जरूरत नहीं है। आपको सुबह- सुबह अपनी आंखों पर खीरा का एक स्लाइस रखना होगा। यह आपको आंखो की समस्या को भी दूर करेगा और साथ ही इससे  आंखों की नीचे की सूजन कम हो जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: आंखों के नीचे सूजन को कम करते हैं ये 3 अचूक नुस्‍खे, डार्क सर्कल्‍स भी होते हैं दूर

आंखों के नीचे की सूजन गुलाब जल से हटाए

Puffines Eyes

आप अपनी आंखों के नीचे की सूजन को हटाने के लिए गुलाब जल की सहायता ले सकती हैं। गुलाब जल की मदद से आपके आंखों का सूजन मिनटों में गायब हो जाएगा। कोशिश करें की गुलाब जल का इस्तेमाल रोजाना करें। इसकी मदद से आपके आंखों को काफी ठंडक मिलेगी। इन घरेलू सामान की मदद से आप अपने आंखों के नीचे की सूजन को हटा सकते हैं। (पफी आईज से मिल सकती है राहत)

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: रोशनी चोपड़ा से जानिए आंखों के नीचे की सूजन को चम्मच से कैसे करें दूर

नोट: त्वचा पर किसी भी चीज का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें। इसके साथ ही आपको स्किन एक्सपर्ट की भी सलाह लेनी चाहिए। 

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

 

 

 

 

image credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।