Korean Glass Skin के लिए चेहरे पर इन 3 तरीकों से करें गुलाब का इस्तेमाल, शीशे जैसी चमकेगी त्वचा

Korean Skincare Tips: इन दिनों कोरियन स्टार्स के खूबसूरती की तो दुनिया दीवानी हो रही है। हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन शीशे जैसी चमकदार बने। इसके लिए लड़कियां और महिलाएं तो न जाने क्या-क्या करती हैं। कोई बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदकर इस्तेमाल करती हैं तो कुछ लोग घरेलू नुस्खे ट्राई करती हैं।
हालांकि, लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश बताती हैं कि Korean Glass Skin पाने के लिए किसी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं पड़ती है। हर घर में लगा गुलाब ही हमारी स्किन को निखार सकता है। ऐसे में अगर आप सही तरीके से गुलाब को अपनी स्किन केयर में शामिल करेंगी तो कुछ ही दिनों में फर्क जरूर दिखेगा। हम आपको बता रहे हैं कि आप किन-किन तरीकों से गुलाब का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं-
-1772439820667.jpg)
गुलाब आइस क्यूब (Rose Ice Cubes For Glowing Skin)
गुलाब हमारी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका आइस क्यूब बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को साफ पानी से धो लें। अब एक पैन में पानी बॉयल करें और गुलाब की पंखुड़ियों को उसमें डाल कर 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर उबलने दें। जब ये पानी ठंडा हो जाए तो आइस ट्रे में जमाकर क्यूब बना लें। अब इससे हल्के हाथ से चेहरे पर मसाज करें। इससे पोर्स टाइट दिखते हैं और चेहरा भी फ्रेश लगता है।
यह भी पढ़ें- चुकंदर से घर पर करें फेशियल, सिर्फ 20 रुपये में मिलेगी Glass Skin
गुलाब से बनाएं टोनर
आप चाहें तो घर पर ही गुलाब का टोनर भी बना सकती हैं। इसके लिए आप गुलाब की पंखुड़ियों को पानी में उबाल लें। इसे ठंडा होने दें और फिर छान लें। इसके बाद इसे स्प्रे बॉटल में भर लें। अब जब भी आप चेहरे को पानी से धोएं तो उसके बाद इस टोनर को चेहरे पर हल्का सा स्प्रे कर लें। इससे आपको कुछ ही दिनों में शीशे जैसी चमकती त्वचा मिल जाएगी।
गुलाब से बनाएं फेस पैक
आप घर पर ही गुलाब से फेस पैक भी बना सकती हैं। इसके लिए पिसी हुई गुलाब की पंखुड़ियाें में थोड़ा सा चंदन और संतरे के छिलके का पाउडर, थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लें। अब इसे 10 से 15 मिनट के लिए साफ चेहरे पर लगा लें। अब सादे पानी से धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने पर आपको ग्लोइंग स्किन मिल जाएगी।
-1772439860982.jpg)
इन बातों का रखें ध्यान
- इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- कोई भी दिक्कत होने पर एक्सपर्ट से सलाह लें।
- गुलाब से एलर्जी हो तो इस्तेमाल करने से बचें।
- हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Korean Skincare: दूध से पाएं कोरियन ग्लास जैसी स्किन, बस मिलाएं ये सीक्रेट इंग्रीडिएंट
तो अगर आप भी कोरियन स्टार्स जैसी ग्लास स्किन पाना चाहती हैं तो आप गुलाब का इन तीन तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।