मेहंदी घोलते वक्त अपनाएं ये टिप्स, गहरा रचेगा रंग

वेडिंग सीजन चल रहा है और इस सीजन में अगर हाथों में मेहंदी न लगी हो तो कुछ अधूरा सा लगता है। हम महिलाओं को मेहंदी लगाने का जितना शौक होता है, उससे ज्यादा हमें इस बात का क्रेज होता है कि मेहंदी कितना रंग लाएगी। वैसे तो बाजार में आजकल बनें-बनाएं कोन आते हैं, जिनमें केमिकल मिला होता और यह मेहंदी रचती भी बहुत है। मगर इस मेहंदी के कुछ ड्रॉबैक्स भी होते हैं। केमिकल वाली मेहंदी बहुत जल्दी फेड होने लगती है और कभी-कभी तो हाथ इतने ज्यादा ड्राई हो जाते हैं कि खाल तक छिलने लगती है।
ऐसे में आप घर पर ही मेहंदी को घोल सकती हैं और गहरा रंग भी पा सकती हैं। इसके लिए आपको मेहंदी को घोलते वक्त कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। इस बारें में हमारी बात ब्यूटी एक्सपर्ट मीनू अरोड़ा से हुई है। वह कहती हैं, 'मेरे बहुत सारे क्लाइंट्स इस बात की शिकायत करते हैं कि केमिकल वाली मेहंदी से उनके हाथ खराब हो जाते हैं। ऐसे में हम पार्लर में ही मेहंदी का घोल तैयार कर लेते हैं।'
मीनू जी यह भी बताती हैं कि आप कैसे घर पर ही मेहंदी का घोल कैसे तैयार कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- पैरों के लिए मेहंदी के ये डिजाइंस हैं नए, आप भी कर सकती हैं ट्राई
सामग्री
- 1 पैकेट मेहंदी
- 1 बड़ा चम्मच चीनी
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 1/2 कप चाय का पानी
- 1/2 कप कॉफी का पानी
- 1 बड़ा चम्मच नीलगिरी का तेल
- 5 ड्रॉप्स लौंग का तेल
- 5 ड्रॉप्स पिपरमिंट ऑयल
- 1 छोटा चम्मच सर्दी-खांसी में इस्तेमाल किया जाने वाला बाम
इसे जरूर पढ़ें- मेहंदी में गुलाब की ये डिजाइंस बढ़ा देंगी आपके हाथों की शोभा
विधि
- 1 लोहे का कटोरा लें और उसमें मेहंदी का पाउडर डालें। अब इस पाउडर में चीनी, नींबू का रस, नीलगिरी का तेल ( नीलगिरी के तेल का इस्तेमाल) , लौंग का तेल और पिपरमिंट ऑयल डालें।
- अब आपको एक बाउल में पानी गर्म करना है और उसमें चाय की पत्ती डालनी है। वहीं दूसरे बाउल में पानी को उबालना है और उसमें कॉफी पाउडर डालना है।
- चाय और कॉफी के पानी को ठंडा कर लें और फिर इसे मेहंदी वाले मिश्रण में डालें। अच्छी तरह से मेहंदी को घोल लें। इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी गुलठी न रह जाए।
- फिर आप इसमें सर्दी और खांसी में इस्तेमाल किया जाने वाला कोई भी बाम डालें और घोल को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब आपको इस घोल को रातभर के लिए ढक कर रख देना है अगर आप सर्दियों के मौसम में इसे तैयार कर रही हैं, तो इसे फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं है। वहीं अगर आप गर्मियों के मौसम में मेहंदी का घोल तैयार कर रही हैं, तो आपको इसे फ्रिज में रख देना चाहिए।
- अब आप दूसरे दिन इस मेहंदी को अपने हाथों पर लगाएं। 2 से 3 घंटे बाद जब मेहंदी सूख जाए तो इसे रिमूव कर दें।
- मेहंदी को रिमूव करने के तुरंत बाद आपको तवे पर 4 से 5 लौंग डालकर हाथों को दूर से सेंकना है और फिर सरसों के तेल में 2 बूंद पिपरमिंट ऑयल की मिला कर हाथों पर उसे मल लेना है।
- यदि आप इस विधि को अपनाती हैं तो आपके हाथों की मेहंदी का रंग बहुत ही ज्यादा गहरा रचेगा।
उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट करके बताएं और हरजिंदगी के साथ जुड़े रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।