पैरों के लिए मेहंदी के ये डिजाइंस हैं नए, आप भी कर सकती हैं ट्राई

फंक्शन चाहे कोई भी हो मेहंदी लगाना हमारी संस्कृति में बेहद शुभ माना जाता है। किसी भी त्यौहार या शादी में हाथों और पैरों में मेहंदी लगाई जाती है। वैसे तो तरह-तरह के मेहंदी के डिजाइन आपको देखने को मिल जाएंगे जिसमें आपको फूल- पत्ती से लेकर जाल वाली मेहंदी शामिल है, लेकिन अगर आप कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं पैरों के लिए मेहंदी के मॉडर्न डिजाइन, जिसे आप किसी भी फंक्शन या शादी के लिए ट्राई कर सकती हैं और अपने पैरों की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। तो आइये देखते हैं मेहंदी के मॉडर्न डिजाइंस।
ज्वेलरी वाली मेहंदी
आजकल ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी काफी चलन में नजर आ रही है। इसमें वैसे तो आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे, लेकिन इस डिजाइन को बनाने के लिए चूड़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं और उसके ऊपर पत्ती डिजाइन बनाकर इसे डॉट बनाकर कंप्लीट कर सकते हैं। इसमें आपको कई और तरह के पट्टी से लेकर फूल वाले डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। साथ ही ध्यान रहे कि ये एक बारीक डिजाइन है तो आप हल्के हाथों के प्रेशर से ही डिजाइन बनाएं। (हाथों के लिए मेहंदी डिजाइंस)
इसे भी पढ़ें : दुल्हनों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें
साइड बेल मेहंदी डिजाइन
अगर आप मिनिमल डिजाइन मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो आप कुछ इस तरह की बेल मेहंदी डिजाइन को चुन सकती हैं और इसी तरह से पैरों के साइड में ऐसे बेल बनाकर फूलों से डिजाइन को कंप्लीट कर सकती हैं। आप चाहे तो बेल को साइड की जगह पैरों के फ्रंट एरिया में बना सकती हैं। इसके लिए आप कोशिश करें कि मेहंदी की कीप के आगे का हिस्सा अच्छी तरह साफ करें ताकि बिना किसी रूकावट के आप डिजाइन को पूरा कर सकें। (टैटू स्टाइल मेहंदी डिजाइन)
इसे भी पढ़ें : जाल मेहंदी के ये आसान डिजाइन आप भी कर सकती इस दिवाली पर ट्राई
उंगलियों के लिए मेहंदी डिजाइन
आप अगर केवल पैरों की उंगलियों में मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो इस तरीके के मॉडर्न और मिनिमल मेहंदी डिजाइन को चुन सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप जाल स्टाइल मेहंदी और बेल डिजाइन को मिक्स भी कर सकती हैं और एक यूनिक डिजाइन बना सकती हैं। बता दें कि इस तरह का डिजाइन आजकल काफी चलन में नजर आ रहा है और देखने में ये एक टैटू की तरह नजर आता है।
इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए ये पैरों के लिए मेहंदी डिजाइन पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।