Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:40 PM IST

सूख गया है पसंदीदा मस्कारा? फेंकने के बजाय अपनाएं ये 3 हैक्स, फिर से हो जाएगा नया जैसा

क्या हो अगर आपका पसंदीदा और महंगा मस्कारा सुख जाए? ऐसे में इसे फेंकने के अलावा कोई और विकल्प समझ नहीं आता है। परंतु आपको बता दें कि आप कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके इस समस्या से बच सकती हैं
Updated:- 2026-09-03, 13:15 IST
How to revive dry waterproof mascara

Dry Mascara Revive Hack: आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हम काजल के साथ-साथ मस्कारा का भी इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में हम सभी के पास आमतौर पर 1-2 मस्कारा जरूर होते हैं। इस दौरान एक आम परेशानी जो हम सभी के साथ होती है, वह है मस्कारा का सूख जाना। ऐसी स्थिति में अक्सर हम इसे डस्टबिन में फेंक देते हैं। अगर आपके पास भी सूखा मस्कारा रखा है और आप इसे फेंकने का सोच रही हैं, तो तुरंत रुक जाइए। आज के इस लेख में हम आपको 3 ऐसे आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इसे फिर से बिल्कुल नया जैसा बना सकती हैं। साथ ही जानें मस्कारा ड्राई होने के पीछे का कारण।

Mascara जल्दी Dry क्यों हो जाता है?

मस्कारा सूख जाने के पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण होते हैं। सबसे बड़ा कारण है मस्कारा ब्रश को बार-बार अंदर-बाहर करना है। ऐसा करने से ट्यूब के अंदर हवा चली जाती है, जिससे प्रोडक्ट जल्दी सूखने लगता है। इसके अलावा, कई महिलाएं ब्रश को ट्यूब के अंदर पंप करते हैं, जो गलत आदत है। इससे हवा अंदर फंस जाती है। वहीं ट्यूब का ढक्कन ठीक से बंद न करना या उसे ज्यादा देर तक खुला छोड़ना शामिल है।

dried mascara fix at home

Dry Mascara को ठीक करने के 3 आसान Hacks

मेरी तरह अगर आपके मेकअप बॉक्स में रखा मस्कारा सूख गया है, तो इसे फेंकने या बेकार समझने के बजाय कुछ तरीकों को आजमाकर इसे दोबारा से इस्तेमाल करने लायक बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- सिर्फ होंठों को आउटलाइन करना ही नहीं, इन 4 तरीकों से करें लिप लाइनर का यूज

1. Mascara को गर्म पानी से करें सही

पसंदीदा मस्कारा को फिर से सही करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपका मस्कारा चिपचिपा लग रहा है लेकिन पूरी तरह सूखा नहीं है, तो ट्यूब को कसकर बंद करके एक कप गर्म पानी में पांच मिनट के लिए रख दें।

अब प्रोडक्ट को समान रूप से मिलाने के लिए ब्रश को धीरे से घुमाएं। ब्रश को बार-बार न दबाएं, क्योंकि इससे हवा अंदर जा सकती है और आपकी मेहनत बेकार हो सकती है। अब इसे आप अपनी पलकों पर लगा सकती हैं।

2. Alovera Gel का करें इस्तेमाल

अगर आप गर्म पानी वाला तरीका नहीं आजमाना चाहती हैं, तो एलोवेरा जेल वाली हैक अपना सकती हैं। इसके लिए साफ ब्रश या ड्रॉपर की मदद से ट्यूब में थोड़ा सा एलोवेरा जेल डालें। अब इसे अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद लिक्विड मस्कारा को आप पलकों पर फिर से आसानी से लगा सकती हैं। 

alovera gel use to fix dried mascara

3. Gulab Jal का इस्तेमाल

सूखे मस्कारा को सही करने के गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए गुलाब जल की केवल 2 से 3 बूंदें डालें। ध्यान रखें कि इससे ज्यादा बूंदें न डालें, वरना मस्कारा बहुत ज्यादा पतला हो जाएगा।

बूंदें डालने के बाद मस्कारा के ब्रश को वापस ट्यूब के अंदर डालकर अच्छी तरह घुमाएं। इससे गुलाब जल मस्कारा के सूखे हुए फार्मूले में अच्छी तरह मिल जाएगा।

कब Dry Mascara को इस्तेमाल करने के बजाय फेंक देना चाहिए?

भले ही घरेलू तरीकों से सूखे मस्कारा को ठीक किया जा सकता है, लेकिन हर बार ऐसा करना सही नहीं होता। अगर आपका मस्कारा 3 से 6 महीने से ज्यादा पुराना हो चुका है, तो उसे फेंक देना ही बेहतर है।

dry mascara hacks

अगर मस्कारा से अजीब सी बदबू आने लगे या उसमें गांठें पड़ने लगें, तो उसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें। सबसे जरूरी बात, अगर मस्कारा लगाने के बाद आपकी आंखों में खुजली, जलन या एलर्जी जैसी समस्या होने लगे, तो उसे तुरंत डस्टबिन में डाल दें। आंखों की सेहत से समझौता करना भारी पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- होंठों पर लिपस्टिक ज्यादा देर तक नहीं टिकती? लगाने से पहले अपनाएं यह 1 हैक

इन सभी तरीकों को आजमाने से पहले यह जरूर पता कर लें कि आपको इन 3 चीजों में से किसी से दिक्कत या एलर्जी तो नहीं है। अगर है, तो उस भूलकर भी न आजमाएं। अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई है, तो इसे शेयर करें। ऐसे ही और आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ। 

Image Credit- Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।