herzindagi
eyelashes hack

अपनाएंगी ये मेकअप हैक तो नहीं पड़ेगी नकली आईलैश लगाने की जरूरत

आई मेकअप को कंप्लीट लुक देने के लिए पलकों को वॉल्यूम देना बहुत जरूरी होता है।
Editorial
Updated:- 2022-09-27, 12:49 IST

हर महिला खूबसूरत दिखना पसंद करती हैं। इसके लिए वे महंगे से महंगे स्किन केयर तथा मेकअप प्रोडक्ट खरीदती हैं। बात अगर आंखों की करें तो उनकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए आई लैश का अहम रोल होता है। लेकिन वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिनकी आंखों की पलकों पर बालों की ग्रोथ बहुत कम होती है। 

अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें,जिसमें हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से केवल एक मेकअप हैक का इस्तेमाल करके अपनी आंखों पर मौजूद आई लैश को वॉल्यूम देने में मदद कर सकती हैं।

 

जानें क्या है वो हैक (Makeup Hack To Volumize Your Eyelashes)

Makeup Hack To Volumize Your Eyelashes

  • अपनी आंखों पर मौजूद पलकों को वॉल्यूम देने के लिए सबसे पहले आप आई मेकअप को खत्म करें।
  • इसके बाद आप थोड़ा से लूज पाउडर को निकालें।
  • इसमें आप मस्कारा की वोंड को डिप करें और अच्छी तरह से वोंड में मौजूद स्पूली को रोल करें।
  • इसके बाद एक्स्ट्रा प्रोडक्ट को निकाल दें।

इसे भी पढ़ें :  आई मेकअप से जुड़ी ये 4 गलतियां दिखा सकती हैं आपको बूढ़ा

  • एक्स्ट्रा प्रोडक्ट निकलने के लिए आप स्पूली ब्रश को हल्के हाथों से झाड़ दें ताकि उस पर लगा फालतू प्रोडक्ट अपने आप निकल जाएं।
  • इसके बाद आप स्पूली वोंड को मस्कारा में डिप करें और हल्के हाथों से अपनी लैश पर मस्कारा लगाएं।
  • ध्यान रहे कि आप एक बार में केवल एक ही मस्कारा का कोट लगाएं अन्यथा आपका आई लुक अच्छा दिखने के जगह पर भद्दा दिखाई देने लगेगा।
  • इस तरह आप एक बार और मस्कारा के कोट को अप्लाई कर सकती हैं।

  Loose Powder To Enhance Eyelashes

  • ध्यान रहे कि आप लूज पाउडर का इस्तेमाल केवल शुरुआत में ही करें और बार-बार इसके इस्तेमाल से बचें। 
  • ऐसा आप किसी भी शादी या फंक्शन के लिए ट्राई कर सकती हैं। 
  • साथ ही ऐसा करने पर आपको नकली आईलैश लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • लीजिए आपका आई लुक हो गया कंप्लीट।

इसे भी पढ़ें :  लोअर लैश लाइन पर इस तरह से करेंगी मेकअप तो आंखें दिखेंगी बोल्ड

बिल्कुल भी न करें (Not To Do These Eye Makeup Mistakes)

यह विडियो भी देखें

Not To Do These Eye Makeup Mistakes

  • रात में मेकअप लगा कर बिल्कुल न सोएं। ऐसा इसलिए क्योंकि आई मेकअप में मौजूद माइक्रो पार्टिकल्स आपकी आंखों के अंदर जा सकते हैं और आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • आई मेकअप करते समय हाथों का इस्तेमाल ज्यादा प्रेशर के साथ बिल्कुल न करें।
  • ज्यादा लेयर्स के इस्तेमाल से बचें।कमिक्ल्स से भरे प्रोडक्ट्स को अवॉयड करें।

 

इसी के साथ अगर आपको हमारा बताया गया ये आईलैश को एन्हांस करने के लिए मेकअप हैक पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।

साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।