सोने से दमकती त्वचा के लिए घर पर हल्दी की मदद से 10 मिनट में करें फेशियल

स्किन की केयर करने के लिए फेशियल करवाना काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि, पार्लर जाकर फेशियल करवाना काफी महंगा साबित हो सकता है। ऐसे में आप खुद हल्दी की मदद से ही फेशियल कर सकती है। हल्दी को नेचुरल एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद एक्टिव कंपाउंड करक्यूमिन आपकी स्किन की रंगत को एकसमान करने में मदद करता है।
अगर हल्दी की मदद से घर पर फेशियल किया जाए तो इससे ना केवल आपकी स्किन अधिक ग्लोइंग बनती है, बल्कि चिड़चिड़ी स्किन को शांत करने और रेडनेस को कम करने में भी मदद मिलती है। चूंकि, हल्दी में स्किन लाइटनिंग गुण होते हैं और इसलिए इससे आंखों के नीचे काले घेरे भी कम होते हैं। घर पर हल्दी से फेशियल करने से आपकी स्किन अधिक यूथफुल नजर आती है और इससे स्किन का टेक्सचर भी इंप्रूव होता है। हल्दी स्किन को डिटॉक्सीफाई करती है, जिससे आपकी स्किन क्लीन और क्लीयर नजर आती है। तो चलिए आज इस लेख आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि आप घर पर हल्दी से फेशियल किस तरह कर सकती हैं-
अपनी स्किन को करें क्लीन

फेशियल की शुरुआत आपको क्लींजिंग से करनी चाहिए। इससे आपके चेहरे से गंदगी, तेल और मेकअप आसानी से रिमूव होता है और फिर आगे के स्टेप से मैक्सिमम बेनिफिट मिलता है।
आवश्यक सामग्री-
- एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- दो चम्मच दूध या गुलाब जल
- आधा चम्मच शहद
स्किन क्लीनिंग का तरीका-
- सबसे पहले सभी सामग्री को मिक्स करके लिक्विड पेस्ट तैयार करें।
- अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 1-2 मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
- अब आप हल्के गुनगुने पानी की मदद से स्किन को क्लीन करें।
यह भी पढ़ें: चेहरे पर शहद लगाने का सही तरीका, जानें
स्किन को करें स्क्रब

अब बारी आती है स्किन को एक्सफोलिएट करने की। इससे डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने और पोर्स को अनक्लॉग करने में मदद मिलती है।
आवश्यक सामग्री-
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा या पिसा हुआ ओट्स
- 1 बड़ा चम्मच दही
स्क्रब इस्तेमाल करने का तरीका-
- सबसे पहले हल्दी, चावल का आटा या ओट्स और दही को डालकर मिक्स करें।
- अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर 1-2 मिनट तक धीरे-धीरे स्क्रब करें।
- आप सर्कुलर मोशन में मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- अंत में, अपनी त्वचा को थपथपाकर सुखा लें।
यह भी पढ़ें: Face Pack: घर पर रखीं इन 2 चीजों को मिलाकर बनाएं 15 मिनट में ये फेस पैक, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
हल्दी से बनाएं फेस मास्क

अब आप हल्दी की मदद से फेस मास्क बनाएं। आप इसे अपनी स्किन टाइप के अनुसार बनाएं। रूखी स्किन के लिए हल्दी के साथ शहद व दूध को मिक्स करें। वहीं ऑयली स्किन के लिए हल्दी के साथ दही और नींबू के रस को मिक्स करें। सेंसेटिव स्किन के लिए हल्दी के साथ एलोवेरा जेल और गुलाब जल को मिक्स करें।
आवश्यक सामग्री-
रूखी स्किन के लिए
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- 1 बड़ा चम्मच दूध
ऑयली स्किन के लिए
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच दही
- आधा नींबू का रस
सेंसेटिव स्किन के लिए
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
- गुलाब जल की कुछ बूंदे
फेस पैक बनाने का तरीका-
- अपनी स्किन टाइप के अनुसार जरूरी सामग्री को मिक्स करके पेस्ट तैयार करें।
- अब आप साफ उंगलियों या ब्रश की मदद से चेहरे पर मास्क लगाएं।
- करीबन 10-15 मिनट बाद स्किन को गुनगुने पानी से धोएं।
- आप इसे तौलिए से धीरे से थपथपाकर सुखाएं।
- फेशियल के आखिरी में आप टोनर व मॉइश्चराइजर जरूर अप्लाई करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।