चेहरे की चमक रहेगी बरकरार अगर करेंगी गुलाब जल का इस्तेमाल, जानें कैसे?

चेहरे की चमक बनाए रखने के लिए गुलाब जल काफी उपयोगी है। गुलाब जल में कई सारे गुण होते हैं और ये सभी गुण चेहरे की चमक बनाए रखने के लिए काफी फायदेमंद है। वहीं इस आर्टिकल में आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि कैसे गुलाब का इस्तेमाल चेहरे की चमक को बनाए रखने के लिए किया जा सकता हैं।
गुलाब जल की मदद से बनाएं फेस पैक

गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करता है और इसमें कई सारे गुण होते हैं जो स्किन से जुड़ी समस्या को कम करने में मदद करते हैं। वहीँ गुलाब जल की मदद से झुर्रियों की समस्या भी कम होती है। गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी की मदद से आप फेस पैक बना सकती हैं और इस्तेमाल कर सकती हैं।
सामग्री
- दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- दो चम्मच गुलाब जल
इसे भी पढ़ें: Glowing Skin Tips: चेहरे पर आएगा ग्लो, अगर सोने से पहले करेगी ये काम
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी में दोनों चीजों को सही मात्रा में मिलाकर पेस्ट बनाए
- इस पेस्ट में चेहरे पर अप्लाई करें।
- पेस्ट सूख जाने क बाद चेहरे को साफ कर लें।
- इसके बाद चेहरे को मॉइस्चराइज कर लें,
- इस उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें।
नोट :इस घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि स्किन पर किसी तरह का रिएक्शन न हो।
इस तरह भी किया जा सकता हैं गुलाब जल का इस्तेमाल

गुलाब जल को क्लींजर, टोनर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं कें इसके लिए एक्सपर्ट की मदद जरुर लें।
इन बातों का रखे ध्यान
- घेरलू उपाय करने से पहले चेहरे को साफ लें
- कोई भी नुस्खा सही मात्रा में बनाए।
- उपाय करने के बाद चेहरे को मॉइस्चराइज करें।
- एक्सपर्ट की मदद से बनाए फेस पैक
- पैच टेस्ट जरुर करें।
इसे भी पढ़ें: Skin Care: अगर पाना चाहती हैं निखरी त्वचा तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।