Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:28 AM IST

Winter Skin Care Tips : बदलते मौसम में रुखी त्वचा का ऐसे रखें ख्याल

सर्दियों में रूखी त्वचा का ख्याल रखना कई बार काफी मुश्किल भी होने लगता है।
Updated:- 2022-10-26, 08:30 IST
skin care in winters

स्किन केयर आजकल हर महिला करना पसंद करती हैं। इसके लिए वे महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स भी खरीदती हैं। बात अगर ड्राई स्किन कि रेन तो सर्दियों में अक्सर महिलाएं स्किन में होने वाले रूखेपन से परेशान नजर आती हैं। वहीं महिलाएं घर के कामकाज में इतना व्यस्त हो जाती हैं कि वे अपनी त्वचा का ख्याल रखना ही भूल जाती हैं। बता दें कि मौसम कोई भी हो आपको अपनी त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है और इसके लिए आपको सही स्किन केयर स्टेप्स को भी फॉलो करना होता है।

इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप बेसिक स्किन केयर के साथ-साथ सर्दियों में अपने स्किन केयर रूटीन में कौन से प्रोडक्ट्स को शामिल करें ताकि आपकी स्किन ड्राई होने से बची रहे और सर्दियों में भी मुलायम नजर आए।

फेस सीरम का करें इस्तेमाल (Face Serum For Winters)

Face Serum For Winters

सर्दियों में स्किन अंदर से ड्राई होने लगती है। इसलिए स्किन को अंदर से नमी देना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप फेस सीरम का इस्तेमाल करें ताकि आपकी त्वचा को सही तरह से पोषण मिल पाए और आपकी त्वचा कोमल नजर आने लगे। इसके लिए आप किसी भी अच्छे ब्रांड का फेस सीरम इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इसका इस्तेमाल रोजाना कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : दिन और रात में इन 4 स्टेप्स से करें स्किन की देखभाल

शीट मास्क भी है जरूरी (Sheet Mask For Winters)

Sheet Mask For Winters

बता दें कि शीट मास्क भी आपकी स्किन को पोषण देने का काम ही करता है लेकिन इसका इस्तेमाल आप मेकअप को उतरने के बाद रात में करें। ये आपकी त्वचा में पानी की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है,जिससे आपकी त्वचा सही तरीके से बूस्ट होने लगती है। अगर आपका इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम 5 बार करेंगी तो आपकी त्वचा ग्लोइंग नजर आने लगेगी।

इसे भी पढ़ें : Sunscreen In Winters : सर्दियों में भी क्यों जरूरी होता है सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना, जानें

इस तरह करें स्किन को प्रोटेक्ट (Moisturizer In Winters)

Moisturizer In Winters

सर्दियों में स्किन की देखभाल करना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन अगर आप स्किन केयर के सभी स्टेप्स सही तरीके से फॉलो करती रहेंगी तो आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। बता दें कि सूरज की किरणों से भी आपकी त्वचा ड्राई होने लगती है। इसलिए आप रोजाना क्लींजर, टोनर और मॉइस्चराइजर के साथ-साथ सनस्क्रीन का भी इस्तेमाल करें। दिन में आप कम से कम 2 से 3 बार सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकती हैं ताकि आपकी त्वचा रूखी होने से बची रहे।

 

इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई गई ये सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए स्किन केयर टिप्स पसंद आई हो तो आप इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल न भूलें।

साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।