Flawless Young Look: 40 की उम्र में भी 30 की जैसा दिखने के लिए अपनाएं ये मेकअप टिप्स

मेकअप करने के लिए आपको सबसे पहले स्किन केयर पर ध्यान देना चाहिए ताकि चेहरे पर किया हुआ मेकअप फ्लॉलेस नजर आए। इसके लिए आप सबसे पहले अपनी स्किन टाइप को जरूर जान लें।

how to do makeup on  plus women skin in 'hindi

उम्र चाहे कोई भी हो या फंक्शन चाहे कोई भी हो, मेकअप करना हम सभी काफी पसंद करते हैं। इसके लिए हमें ढेर सारे लुक्स भी आसानी से मिल जाएंगे। वहीं क्या आप जानती हैं कि बढ़ती उम्र में मेकअप करने के लिए कुछ टिप्स और ट्रिक्स होती हैं, जिसे सही तरीके से फॉलो न करने पर आपका मेकअप लुक बिगड़ सकता है।

इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे मेकअप टिप्स जिसे फॉलो कर 40 की उम्र में आप 30 साल की नजर आ सकती हैं। साथ ही बताएंगे मेकअप से जुड़े कुछ खास टिप्स जिसे आपका लुक दिखेगा बेहद खूबसूरत।

कलर के लिए

makeup color

चेहरे पर मेकअप करने के लिए अक्सर हम सबसे पहले आउटफिट के कलर से मिलता-जुलता कलर पैलेट लेकर मेकअप करते हैं। बता दें कि अब वो दौर जा चुका है, जब आउटफिट के कलर का आई शैडो हम आंखों के ऊपर लगाया करते थे। आजकल नेचुरल लूकिंग मेकअप या न्यूड मेकअप ही ट्रेंड में नजर आ रहा है। इसके अलावा आप चाहे तो पीच कलर पैलेट से भी कई तरह के मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :मेकअप बिगिनर हैं तो चेहरे पर क्रीम कंटूरिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान

इस तरह करें ब्लेंड

how to blend makeup

मेकअप में ब्लेंडिंग का रोल बेहद अहम होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि चेहरे पर जब हम किसी भी मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो उसे ब्लेंड करना बेहद जरूरी होता है ताकि प्रोडक्ट की लाइन्स चेहरे के ऊपर न नजर आए और आपका मेकअप लुक फ्लॉलेस नजर आए। इसके लिए आप ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं ब्यूटी ब्लेंडर को आप पानी की मदद से गिला कर निचोड़ कर यानी डेब करके ही इस्तेमाल करें। इसके आलावा आई मेकअप को आप ब्लेंडिंग ब्रश यानी फ्लफी ब्रश की मदद से ब्लेंड कर लें।इसे भी पढ़ें :जॉलाइन को दिखाना चाहती हैं शार्प तो ऐसे करें मेकअप कॉन्टूरिंग

शिमर को करें अवॉयड

how to do eye makeup

एक समय के बाद आंखों के ऊपर फिनर लाइन्स नजर आने लगती हैं, जिसके कारण हैवी आई मेकअप आंखों पर लम्बे समय तक नहीं टिक पाता है। वहीं अगर आप ऐसी आई लिड पर शिमर पार्टिकल्स का इस्तेमाल करेंगी तो मेकअप खूबसूरत दिखने की जगह भद्दा नजर आने लगेगा। अगर आप थोड़ा-बहुत शिमर आंखों के ऊपर इस्तेमाल करना चाहती हैं तो बारीक साइज के शिमर को चुन सकती हैं। इसे आप ग्लिटर ग्लू की मदद लेकर अपने हाथों की उंगलियों की टिप्स के जरिये आई लिड्स पर लगा सकती हैं।

अगर आपको 40 साल की उम्र में 30 की दिखने के लिए मेकअप करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP