मेकअप बिगिनर हैं तो चेहरे पर क्रीम कंटूरिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान

मेकअप करना तो हम सभी बेहद पसंद करते हैं। वहीं इसके लिए हम अक्सर नए-नए मेकअप प्रोडक्ट्स को खरीदते रहते हैं। इन सबके के बीच चेहरे को सही आकार देकर शार्प लुक पाने के लिए अक्सर मेकअप के जरिये कंटूरिंग की जाती है।
बता दें कि मेकअप कंटूरिंग 2 तरह की होती है- पाउडर और क्रीम। पाउडर कंटूरिंग करना बेहद आसान होता है, लेकिन अगर बात क्रीम कंटूरिंग की करें तो ये बिगिनर के लिए थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे टिप्स जिसे फॉलो कर आप आसानी से चेहरे पर मेकअप कंटूरिंग कर पाएंगी। साथ ही बताएंगे मेकअप से जुड़े कुछ रोचक टिप्स।
कब करनी चाहिए क्रीम कंटूरिंग

वैसे तो चेहरे को सही आकार देने के लिए कंटूरिंग कभी भी की जा सकती हैं, लेकिन बात अगर क्रीम कंटूरिंग की करें तो इसे आप कलर करेक्टर, कंसीलर और फाउंडेशन लगाने के बाद ही चेहरे पर लगाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि कलर करेक्टर, कंसीलर और फाउंडेशन की तरह यह भी एक क्रीम प्रोडक्ट है और इसके बाद ही आप इसे पाउडर की मदद से सेट करें। क्रीम कंटूरिंग हैवी मेकअप करते समय की जाती है तो आप इसका इस्तेमाल नाइट मेकअप लुक के लिए या किसी बड़े फंक्शन के लिए तैयार होते समय चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : जॉलाइन को दिखाना चाहती हैं शार्प तो ऐसे करें मेकअप कॉन्टूरिंग
ब्रश की जगह ये चुनें

क्रीम कंटूरिंग करना पाउडर जितना आसान नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि क्रीम प्रोडक्ट की कंसिस्टेंसी ज्यादा होती है, जिसके कारण इसे ठीक तरह से ब्लेंड किया जाना बेहद जरूरी होता है ताकि आपका मेकअप फ्लॉलेस नजर आए। कंटूरिंग को ब्लेंड करने के लिए आप ब्यूटी ब्लेंडर की सहायता ले सकती हैं। ध्यान रहे कि ब्यूटी ब्लेंडर को आप पहले ठीक तरह से पानी की मदद से डेब कर लें और फिर ही चेहरे पर इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें : क्रीम कॉन्टूरिंग करते समय इन बातों का रखें ख्याल
सूखने न दें

अक्सर आपने देखा होगा कि मेकअप कंटूरिंग के बाद चेहरे पर डार्क कलर की लकीरे नजर आती है। इसके 2 कारण हो सकते हैं, पहला कि मेकअप को सही तरीके से ब्लेंड नहीं किया गया है और दूसरा कि क्रीम प्रोडक्ट को ड्राई होने के बाद ब्लेंडिंग की गई है, जिसके कारण प्रोडक्ट एक जगह इकट्ठा हो जाता है। बता दें कि अगर आपने ब्लेंडिंग को सही तरीके से समय दिया है तो इसका मतलब ये होगा कि क्रीम कंटूरिंग की ब्लेंडिंग के समय प्रोडक्ट चेहरे पर ही सूख चुका था, जिसके कारण मेकअप करने के बाद भी कंटूरिंग की लकीरे नजर आने लगती हैं।
अगर आपको मेकअप बिगिनर के लिए क्रीम कंटूरिंग करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
- चेहरे पर कंटूरिंग क्यों की जाती है?
- चेहरे पर कंटूरिंग करने से शार्प लुक मिलता है और फेस को सही शेप मिलने में मदद मिलती है।
- क्या कंटूरिंग करने से चेहरा पतला नजर आने लगता है?
- जी हां, कंटूरिंग करने से चेहरे का फेस फैट कम नजर आता है, जिसके कारण चेहरा पतला नजर आता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।