केवल 10 रूपये में किचन में मौजूद इन चीजों की मदद से करें फेशियल

स्किन को हेल्दी रखने के लिए फेशियल ट्रीटमेंट किया जाता है। इसके लिए पार्लर जाना पड़ता है। साथ ही, फेशियल काफी महंगे भी होते हैं। स्किन पर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने से फायदा होता है। अगर आपको भी लगता है कि बिना पार्लर जाए, आप फेशियल नहीं कर सकती हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आप आसानी से फेशियल कर सकती हैं।
कॉफी से करें फेशियल
चेहरे पर कॉफी का कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप फेशियल के लिए हजारों रूपये खर्च नहीं कर सकती हैं, तो घर में मौजूद कॉफी का इस्तेमाल करें। टैनिंग रिमूव करने से लेकर व्हाइटहेड्स के लिए त्वचा पर कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्या आप जानती हैं कि कॉफी से फेशियल भी किया जा सकता है? सबसे पहले कॉफी से चेहरे को क्लींज कर लें। अब त्वचा को स्क्रब करें। इसके बाद चेहरे की मसाज करें। आखिर में फेस मास्क लगाएं और हो गया फेशियल।
बेसन फेशियल करें
इसे भी पढ़ें: ग्लो फेशियल घर पर सिर्फ 20 मिनट में करें
कैसे करें फेशियल?
- बेसन और दही मिक्स करके चेहरा साफ करें।
- अब बेसन और कच्चा दूध को मिलाकर, त्वचा को स्क्रब करें।
- बेसन, नींबू का रस और मलाई को मिक्स करके, चेहरे पर फेस मास्क की तरह लगाएं। (चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे)
- लीजिए हो गया बेसन से फेशियल।
इसे भी पढ़ें: बेदाग त्वचा पाने के लिए सिर्फ 10 मिनट में गोल्ड फेशियल घर पर ही करें
एलोवेरा जेल आएगा काम
कैसे करें फेशियल?
- चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं और कुछ देर रब करें। इससे त्वचा क्लींज हो जाएगी।
- शहद, चीनी और एलोवेरा जेल को मिक्स करके, इसे त्वचा पर लगाएं और थोड़ी देर त्वचा को मसाज दें।
- एलोवेरा जेल, शहद और हल्दी को मिलाकर पैक बनाएं। इस फेस पैक को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
- आखिर में एलोवेरा जेल और बादाम के तेल को चेहरे पर लगाएं और त्वचा को मॉइश्चराइज करें।
फेशियल के फायदे
- फेशियल ट्रीटमेंट से स्किन डिटॉक्सीफाई होती है, जिससे स्किन हेल्दी रहती है।
- त्वचा में निखार लाने के लिए भी फेशियल फायदेमंद होते हैं। इसलिए आपको महीने में कम से कम एक बार फेशियल जरूर करवाना चाहिए।
- चेहरे पर ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स होते हैं। इन्हें रिमूव करने के लिए फेशियल करवाया जाता है।
- चेहरे पर गंदगी और धूल जम जाती है। इसके कारण पोर्स क्लॉग हो जाते हैं। पोर्स को अनक्लॉग करने के लिए फेशियल फायदेमंद होता है।
- त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए भी फेशियल ट्रीटमेंट करवाया जाता है। इस ट्रीटमेंट में डेड स्किन रिमूव होती है, जिससे स्किन ग्लो करने लगती है।
- डार्क सर्कल और ढीली त्वचा में कसाव लाने के लिए भी फेशियल करवाया जाता है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए फेशियल फायदेमंद है।
HerZindagi Pride Month: LGBT समुदाय के लिए स्वीकृति, समानता और सम्मान की मांग; कहानियां जो बदल देंगी आपका भी नजरिया. इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे LGBTQIA Pride Month पेज पर और बनें इस अहम् पहल का हिस्सा. #LivingWithPride
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।