Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:53 AM IST

घर पर बनाएं केमिकल-फ्री सनस्क्रीन, धूप में भी खिली-खिली रहेगी आपकी त्वचा

अगर आप भी गर्मियों में अपनी स्किन को मुलायम और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब महंगे प्रोडक्ट के बजाय आप घर पर रहकर सस्ते में एक खास होममेड सनस्क्रीन तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का सही और आसान तरीका क्या है। 
Updated:- 2026-04-07, 20:09 IST
image

गर्मी के मौसम में अपनी स्किन को पिम्पल्स और रेशेज से बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी होता है। अधिकतर महिलाएं अपनी त्वचा को तेज धूप से बचने के लिए और स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट और अलग अलग तरह के सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन अब आप इन महंगे सनस्क्रीन के बजाय कम खर्च में घर पर रहकर एक खास सनस्क्रीन तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसे बनाने का तरीका और इसके फायदे।

ऐसे बनाएं खास होममेड सनस्क्रीन

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की सेकंड ओनर एवं मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट छाया जी, जिन्हें मेकअप का करीबन 7 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अगर आप गर्मी के मौसम में अपनी स्किन को कूल और चमकदार बनाए रखना चाहती हैं, तो महंगे प्रोडक्ट खरीद कर फजल खर्च करने के बजाय आप घर पर रहकर एक खास सनस्क्रीन तैयार कर सकती हैं। इसे आप कम खर्च में आसानी से बना सकती हैं। इससे आपकी जेब पर भी असर नहीं पड़ेगा और त्वचा भी मुलायम और खूबसूरत बनेगी। इस खास सनस्क्रीन को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे - 

02 (10)

सनस्क्रीन बनाने के लिए सामग्री

यह भी पढ़ें- सीरम या मॉइस्चराइजर? जानिए सनस्क्रीन लगाने से पहले क्या करें अप्लाई

सनस्क्रीन बनाने का तरीका

  • घर पर रहकर खास सनस्क्रीन बनाने का तरीका बहुत आसान है।
  • इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा शिया बटर लें।
  • उसे हल्का पिघाल लें और इसमें थोड़ा आलमंड ऑइल मिक्स कर दें।
  • दोनों सामग्री को मिलाने के बाद आप इसमें विटामिन ई ऑइल मिक्स कर दें।
  • अब आपका खास होममेड सनस्क्रीन बनकर तैयार है।

    01 (11)

  • इसे आप रोजाना घर से बाहर निकलने से पहले अपने चेहरे या बॉडी पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • यह कम खर्च में आसानी से बन जाएगा और इसमें ज्यादा खर्च भी नहीं लगेगा।
  • इसे आप एयर टाइट डिब्बे में भरकर स्टोर कर सकती हैं।
  • अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

यह भी पढ़ें- Oily Skin Care Mistakes in Summer: ऑयली स्किन वाली महिलाएं गर्मियों में भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना कील-मुहांसों से खराब हो सकता है चेहरा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।