Oily Skin Care Mistakes in Summer: ऑयली स्किन वाली महिलाएं गर्मियों में भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना कील-मुहांसों से खराब हो सकता है चेहरा

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में अधिकतर महिलाएं त्वचा संबंधित समस्याओं का सामना करती हैं। अगर आप भी गर्मी के मौसम में स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम को कम करना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी स्किन मिस्टेक के बारे में बताएंगे, जो खासकर ऑयली स्किन वाली महिलाओं को करने से बचना चाहिए, नहीं तो इससे त्वचा पर असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन मिस्टेक्स के बारे में।
गर्मियों में इन स्किन केयर मिस्टेक्स से बचे
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उनके मुताबिक अगर आप भी गर्मी के मौसम में त्वचा संबंधित समस्याओं का सामना करती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस खबर के जरिए आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं इस गलतियों के बारे में, जो आपको गर्मी में भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल
अधिकतर महिलाएं गर्मी के मौसम में बिना सनस्क्रीन लगाएं ही घर से बाहर निकल जाती हैं, जिससे उन्हें बाद में स्किन प्रॉब्लम का सामना काना पड़ सकता है, लेकिन यह गलती आपकी स्किन पर रिएक्शन कर सकती है और इससे पिंपल्स, रैशेज और दाग धब्बे जैसी परेशानी भी हो सकती है। ऐसे में जब भी आप गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकले या घर पर रहे, तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।
यह भी पढ़ें- आपकी कुछ गलतियां कर सकती हैं आपके चेहरे को खराब, जानें एक्सपर्ट से इसके बारे में
गर्म चीजों का चेहरे पर इस्तेमाल करने से बचे
अधिकतर महिलाएं गर्मी के मौसम में चेहरे पर गर्म चीजों का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन ऐसा करने से आपको बचना चाहिए। अगर आप गर्मी के मौसम में घरेलू उपाय में जायफल जैसी चीजों का इस्तेमाल करती हैं, तो यह आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आप त्वचा पर ठंडी चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

लाइट मेकअप करें
यही नहीं गर्मी के मौसम में महिलाएं मेकअप कर ऑफिस जाती हैं, लेकिन इस मौसम में पसीना आने की वजह से पूरा मेकअप फेल जाता है और इससे त्वचा संबंधित समस्याएं हो सकती है। ऐसे में आप अगर घर से बाहर जा रही है, तो लाइट मेकअप करें साथ ही वेट वाइप्स या फेस क्लीन करने के लिए अपने साथ रुमाल जरूर रखें। जब भी आप अपने चेहरे को पानी से धोएं, तो ध्यान रहे पानी ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- सीरम या मॉइस्चराइजर? जानिए सनस्क्रीन लगाने से पहले क्या करें अप्लाई
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।