आइब्रो के बाल होने लगे हैं सफेद, तो एक्सपर्ट के बताएं इन 2 उपाय से बनाएं इन्हें काला और खूबसूरत

अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं कुछ उपाय को आजमा सकती हैं।
image

चेहरे खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं, लेकिन कुछ छोटी-छोटी चीजों की वजह से चेहरे की खूबसूरती फीकी पड़ने लगती हैं। कुछ महिलाएं ऐसी हैं, जो आइब्रो पर होने वाले सफेद बाल की वजह से परेशान रहती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं कुछ उपाय को आजमा सकती हैं।

आइब्रो के सफ़ेद बालों को कैसे करें कम

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अगर चेहरे पर एक फुंसी भी हो जाएं, तो खूबसूरती कम होने लगती हैं, ऐसे में आप आइब्रो पर होने वाले सफेद बालों को कम करने के लिए घर पर रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप रोजाना रात में सोने से पहले आइब्रो पर तेल लगा सकती हैं। आइब्रो पर तेल लगाने के लिए आप खास होममेड तेल तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी।

2 - 2025-08-06T132123.389

होममेड तेल के लिए सामग्री -

  • बादाम का तेल
  • नारियल का तेल
  • अरंडी का तेल
  • विटामिन ई कैप्सूल

होममेड तेल को इस्तेमाल करने का तरीका -

अपनी आइब्रो के बालों को काला करने के लिए अगर आप भी घरेलु उपाय आजमाने वाली हैं, तो आप घर पर खास तेल लगाकर आइब्रो को काला और घना बना सकती हैं। इसके लिए आप एक बोतल में नारियल का तेल, अरंडी का तेल, बादाम का तेल और विटामिन ई कैप्सूल इन सभी को मिक्स कर एक खास तेल तैयार कर लें। अब आप इस तेल को रोजाना रात में सोने से पहले अपनी आइब्रो पर लगाकर सो सकती हैं।

यह भी पढ़ें:एक्सपर्ट से जानें मेकअप से आइब्रो फिलिंग टिप्स, बिगनर्स के लिए हैं बेस्ट

बालों पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

इसके अलावा आप रोजाना रात में आइब्रो के बालों पर एलोवेरा जेल लगाकर भी सो सकती हैं। इससे भी आपकी आइब्रो की ग्रोथ सही रहेगा और बाल काले हो सकते हैं। इसे आप रोजाना रुई की मदद से लगा सकती हैं। इसे अच्छी तरह लगाने के बाद आप उंगलियों से 2-3 मिनट तक आइब्रो पर हल्की मालिश कर सकती हैं। अगर आप इस होममेड तेल और एलोवेरा जेल दोनों का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे आपको कुछ ही दिनों में असर देखने को मिल सकता है।

1 - 2025-08-06T132127.200

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:Beetroot Lip Balm: चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल कर घर बैठे पाएं गुलाबी होंठ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP