Naturally Black Hair: महंगे हेयर कलर नहीं, अब आंवला से पाएं नेचुरल काले बाल, जानें तरीका

जब भी हम अपने सफेद बालों को देखते हैं, तो इसे काला करने के लिए सबसे पहले इंस्टेंट डाई को लगाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बाजार में मिलने वाली इस डाई से बाल 15 मिनट में काले हो जाते हैं। लेकिन इससे हमारे बालों को भी काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद केमिकल स्कैल्प में खुजली जैसी समस्याओं को बढ़ाते हैं। साथ ही, बालों की ग्रोथ को भी कम करता है। ऐसे में जरूरी है कि आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें। ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम ने आंवला से बालों को नेचुरली काला करने का तरीका शेयर किया। आइए आर्टिकल में इसके बारे में आपको बताते हैं।
आंवला को बालों में लगाने के फायदे
आंवला बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है। इससे बालों में मजबूती आती है। साथ ही, सफेद बालों को काला करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। कई सारे लोग इसे बालों की ग्रोथ और डैंड्रफ प्रॉब्लम को कम करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसे नेचुरल कंडीशनर भी कहा जाता है। इसलिए आप भी बालों को काला करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
आंवला को बाल काला करने के लिए कैसे करें इस्तेमाल
- इसके लिए आपको आंवला लेना है।
- इसे कद्दूकस की मदद से अच्छे से घीसना है।
- फिर एक कपड़े की मदद से इसका रस निकालना है।
- अब इसमें जितनी मात्रा में आंवला रस है उतनी ही मात्रा में काले तिल का तेल मिक्स करना है।
- इसके बाद आपको एक लोहे की कड़ाही लेनी है।
- इन दोनों चीजों को इसमें डालकर अच्छे से पकाना है।
- इसे तबतक पकाएं जबतक इसका रंग काला न हो जाए।
- जब यह काला हो जाए तो इसे एक डिब्बी में निकाल लें।
इसे भी पढ़ें: सफेद बालों को काला करने के लिए बनाएं ये खास Hair Pack, जानें इसके कमाल के फायदे
बालों को कैसे करें काला
- इसके लिए आपको बालों को अच्छे से कॉम्ब करना है।
- फिर इसे ब्रश की मदद से उन बालों में लगाना है, जो सफेद नजर आ रहे हैं.
- इसके बाद इसे 30 मिनट लगे रहने देना है।
- फिर शैंपू से बालों को साफ कर लेना है।
- इसे आप महीने में 3 से 4 बाल लगाएं। आपके बाल नेचुरली काले नजर आएंगे।
इस आसान तरीके से आप बालों को काला कर सकते हैं। इसके बाद आप बाजार की डाई कभी नहीं खरीदेंगे। साथ ही, आपके बालों में नेचुरली चीजों का इस्तेमाल होगा।
इसे भी पढ़ें: सफेद बालों के कारण चेहरे की सुंदरता हो गई है कम, तो इन टिप्स की मदद से करें हेयर केयर
नोट: बालों पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।