पसीने की बदबू भगाने के साथ-साथ फ्रेश रहने में मदद करने वाला परफ्यूम बहुत काम की चीज है। मगर बहुत बार लोगों को लगता है कि परफ्यूम बहुत जल्दी खत्म हो जाता है। हो सकता है कि ऐसा ही कुछ आपके साथ भी होता हो। ऐसे में हम आज आपके लिए लेकर आएं हैं कुछ हैक्स जिनकी मदद से परफ्यूम बुहत दिनों तक चलेगा। चलिए जानते हैं इन हैक्स और टिप्स के बारे में विस्तार से।
परफ्यूम और डियोड्रेंट खरीदते वक्त डिस्क्रिप्शन जरूर पढ़ें। इसपर आपको गैस और लिक्विड से जुड़ी सारी जानकारी दी गई होती है। ऐसे में जिस परफ्यूम के डिस्क्रिप्शन में गैस का परसेंटेज ज्यादा दिखे उसे ना खरीदें। अधिकलिक्विडपरसेंटेज वाला परफ्यूम ज्यादा दिनों तक चलता है।
इसे भी पढ़ेंःकम बजट में महिलाएं खरीद सकती हैं यह बेहतरी
कई परफ्यूम ढक्कन ना लगने की वजह से भी कम हो जाते हैं। यही कारण है कि इनपर 2 ढक्कन लगे होते हैं। ऐसे में आप कभी भी अपने परफ्यूम का ढक्कन हटाकर ना रखें। इससे भी आपका परफ्यूम ज्यादा दिनों तक चलेगा।
परफ्यूम को ज्यादा दिनों के लिए यूज करना चाहते हैं तो तापमान का भी ध्यान रखें। कभी भी परफ्यूम को खुले में नहीं रखना चाहिए। कोशिश करें कि आप परफ्यूम को ड्रेसिंग टेबल में या अलमारी में रखें। (सर्दियों में इस तरह करें अपने होंठों की देखभाल)
आपका परफ्यूम ज्यादा दिनों तक चले इसके लिए जरूरी है कि आप उसे सही तरीके से लगाएं। कुछ लोग एक बारी में ढेर सारा परफ्यूम लगा लेते हैं और इसी वजह से उनका परफ्यूम जल्दी खत्म होता है। जीतना जरूरत हो उतना परफ्यूम लगाएं।
अगर आप परफ्यूम को ज्यादा दिनों के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं तो स्ट्रांग फ्रेगरेंस वाला परफ्यूम खरीदें। इससे आपको ज्यादा परफ्यूम नहीं लगाना पड़ेगा और कम परफ्यूम से भी ज्यादा खुशबू आएगी। (लिप बॉम कैसे बनाएं)
यह विडियो भी देखें
इन हैक्स की मदद से आपका परफ्यूम ज्यादा दिनों के लिए चलेगा। साथ ही अगर आप इन टिप्स के अलावा परफ्यूम से जुड़ी कुछ और जानकारी लेना चाहते हैं तो आप कमेंट सेक्शन में सवाल करें।
इसे भी पढ़ेंःदिनभर महकते रहने के लिए घर पर खुद ही ऐसे बनाएं परफ्यूम
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।