महिलाओं को मेकअप करना बेहद पसंद होता है। इसके लिए वे कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स को खरीदती हैं। साथ ही नए-नए लुक्स को ट्राई करने के लिए वे तरह-तरह की मेकअप वीडियो को भी देखना पसंद करती हैं। आजकल पर्पल कलर की लिपस्टिक को महिलाएं बेहद पसंद करती दिखाई दे रही हैं।
लेकिन वहीं कई महिलाएं ऐसी भी मौजूद हैं, जिन्हें अपनी स्किन टोन के हिसाब से सही लिप कलर चुनने में वे काफी कंफ्यूज दिखाई देती हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह के पर्पल कलर फैमिली को किस तरह की स्किन टोन और ऑउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं।
इस तरह का कलर देखने में बेहद बोल्ड और एलिगेंट दिखाई देता है। इस कलर की खास बात है कि ये कलर लगभग सभी इंडियन स्किन टोन को बेहद आसानी से सूट करता है।साथ ही हर तरह की ओउत्फिट्स के साथ ये कलर खिलकर दिखाई देता है। वैसे तो ये कलर इंडियन वार्म स्किन टोन में मीडियम से डस्की स्किन कलर वाली महिलाओं के लिए होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें हल्का-हल्का ब्राउन और रेड का टेक्सचर है जो आपके मेकअप लुक को बेहद खूबसूरत बनाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें : Durga Puja 2022 : दिखना चाहती हैं अप्सरा सी सुंदर तो ऐसे करें दुर्गा पूजा के मौके पर मेकअप
देखने में ये कलर बेहद बोल्ड और स्टाइलिश दिखाई देता है। यह कलर खासकर फेयर से लेकर मीडियम स्किन टोन वाली महिलाओं के लिए बेस्ट ऑप्शन रहता है। लेकिन अगर आप मेकअप के साथ तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट्स करना पसंद करती हैं तो कुछ इस तरीके की लिपस्टिक के कलर को चुन सकती हैं। इस कलर की लिपस्टिक के साथ आप आई मेकअप में सिल्वर शिमर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें : Latest Eye Makeup : इस करवा चौथ ट्राई करें ये सिंपल आई मेकअप, जानें टिप्स
अगर आप अपने मेकअप के साथ तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट्स करना पसंद करती हैं तो आप कुछ इस तरीके के कलर को चुन सकती हैं। दरअसल ये कलर कूल टोन फैमिली का शेड है जो केवल कुछ ही तरह की स्किन टोन पर अच्छा दिखाई देता है। इस तरह के कलर के साथ आप व्हाइट कलर का ऑउटफिट ट्राई कर सकती हैं। साथ ही आप कोशिश करें कि आई मेकअप को ज्यादा लाउड न करें वरना आपका पूरा मेकअप लुक खराब दिखाई देने लगेगा।
इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई गई ये पर्पल कलर की लिपस्टिक को स्किन टोन के हिसाब से इस्तेमाल करने की टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।
साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।